17 मई के बाद का क्या प्लान? लॉकडाउन के तरीके पर सोनिया गांधी ने CM संग बैठक में मोदी सरकार को घेरा

By भाषा | Published: May 6, 2020 12:22 PM2020-05-06T12:22:05+5:302020-05-06T12:22:05+5:30

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण से 1694 मौतें हो गई हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 49,391 हो गए हैं। कोरोना से देश में 14,182 मरीज ठीक हो गए हैं।

Sonia Gandhi in Meeting With Cong CMs asks Modi Govt ‘What After 17 May lockdown?’ | 17 मई के बाद का क्या प्लान? लॉकडाउन के तरीके पर सोनिया गांधी ने CM संग बैठक में मोदी सरकार को घेरा

Sonia Gandhi (File Photo)

Highlightsमुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, ‘‘जब तक व्यापक प्रोत्साहन पैकेज नहीं दिया जाता तब तक राज्य और देश कैसे चलेगा?'पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा, ‘‘जैसा कि सोनिया जी ने कहा है कि हमें यह जानने की जरूरत है कि लॉकडाउन -3 के बाद क्या होगा?’’

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को सवाल किया कि यह तय करने का सरकार का मापदंड क्या है कि लॉकडाउन कितने लंबे समय तक जारी रहेगा। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के मुताबिक सोनिया ने पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में कहा, ‘‘17 मई के बाद क्या? 17 मई के बाद कैसे होगा? भारत सरकार यह तय करने के लिए कौन सा मापदंड अपना रही है कि लॉकडाउन कितना लंबा चलेगा।’’

बैठक में उनकी बात का समर्थन करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा, ‘‘जैसा कि सोनिया जी ने कहा है कि हमें यह जानने की जरूरत है कि लॉकडाउन -3 के बाद क्या होगा?’’  

किसानों को लेकर सोनिया ने कहा, ‘‘हम अपने किसानों खासकर पंजाब और हरियाणा के किसानों का धन्यवाद करते हैं कि जिन्होंने तमाम दिक्कतों के बावजूद गेंहू की शानदार उपज पैदा करते हुए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की है।’’

सुरजेवाला के अनुसार बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, ‘‘जब तक व्यापक प्रोत्साहन पैकेज नहीं दिया जाता तब तक राज्य और देश कैसे चलेगा? हमें 10 हजार करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है। राज्यों ने प्रधानमंत्री से पैकेज के लिए लगातार आग्रह किया है, लेकिन हमें अब तक भारत सरकार से कुछ नहीं पता चला।’’ 

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों की बैठक में कहा, दिल्ली में बैठे लोग जमीनी हकीकत जाने बिना कोविड-19 के जोनों का वर्गीकरण कर रहे हैं, जो चिंताजनक है। 

पी. चिदंबरम ने कांग्रेस मुख्यमंत्रियों की बैठक में कहा कि वित्त के मामले में राज्यों की हालत बेहद खराब है लेकिन केंद्र उन्हें कोई धनराशि आवंटित नहीं कर रहा है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों की बैठक में कहा कि गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे राज्यों को तत्काल सहायता की जरूरत है। 

Web Title: Sonia Gandhi in Meeting With Cong CMs asks Modi Govt ‘What After 17 May lockdown?’

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे