लाइव न्यूज़ :

'राहुल गांधी का हिंदुत्व कहां था, जब उनके नेता राजस्थान में बोलते हैं कि भारत माता की जय मत बोलो'

By अनुभा जैन | Updated: December 2, 2018 19:40 IST

उदयपुर में भीण्डर के रावलीपोल चैक में भाजपा प्रत्याशी उदयलाल डांगी के समर्थन में केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आम सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर तंज कसे।

Open in App

राहुल गांधी ने उदयपुर आकर यहां के प्रबुद्ध जनों को मार्गदर्शन दिया। अब मैं जानना चाहूंगी क्या उदयपुर के प्रबुद्ध जनों को राहुल गांधी से मार्गदर्शन लेना पड़ेगा। यह कहना था केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी जो रविवार को उदयपुर व राजसमंद पहुंची आगामी चुनाव रैलियों को संबोधित करने के लिये। उदयपुर में भीण्डर के रावलीपोल चैक में भाजपा प्रत्याशी उदयलाल डांगी के समर्थन में केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आम सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर तंज कसे।

ईरानी ने कहा कि जो व्यक्ति हिंदुओं को आतंकी कहते थे, वे आज हिंदुत्व की परिभाषा करने निकले हैं। जो अपना गोत्र तक नहीं जानता, वह नरेंद्र मोदी को समझाएंगे कि हिंदू धर्म क्या है? हिंदू वह है जो जननी को जन्मभूमि मानता है। राहुल गांधी का हिंदुत्व कहां था, जब उनके नेता राजस्थान में कहते हैं भारत माता की जय मत बोलो। उन्होंने उस व्यक्ति को दंडित नहीं किया, जिसने कहा भारत की जय मत बोलो, सोनिया गांधी की जय बोलो।

उन्होंने कहा कि दूसरों को सर्टिफिकेट देने से पहले राहुल गांधी थोड़ा खुद को भी टटोल लें। कांग्रेस विकास को धर्म विशेष से जोड़ने का प्रयास कर रही है, यह संविधान का सबसे बड़ा अपमान है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस के नेताओं में इतने द्वंद् चल रहे हैं कि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष यहां आते हैं। स्मृति ने यह भी कहा कि राहुल अपने निजी अमेठी क्षेत्र में 2014 के बाद एक भी चुनाव नहीं जीत पाए। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आमजन को बांटने का प्रयास किया। भारत की सेना से पहले सर्जिकल स्ट्राइक का प्रमाण मांगा। बाद में मोदी पर इसका राजनीतिक फायदा उठाने का आरोप लगाया। जब भारतीय सीमा पर चिंता के लक्षण थे, तब चीन जाकर विशेष वार्ता की।

स्मृति ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान जाकर उनके प्रधानमंत्री से गले लगते हैं। इसका जबाव कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को देना चाहिए। वे पूछे कि सिद्धू उन्हीं के मुख्यमंत्री का अपमान आम सभा करता हैं। एक हिंदुस्तानी नेता पाकिस्तान से इतना प्रेम क्यों करता है। यह देश का अपमान है। राहुल गांधी इस मामले में चुप्पी साधे बैठे हैं। 

ईरानी ने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा चल रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुये कहा कि देश व जनता का हित एवं विकास सिर्फ भाजपा सरकार ही कर सकती है।

सभा को चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी व भाजपा प्रत्याशी उदयलाल डांगी ने भी सम्बोधित किया। स्मृति ने उदयपुर में भिंडर व कोटड़ा विधानसभा क्षेत्र और राजसमंद में देवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के लिए तीन जनसभाएं की।

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावस्मृति ईरानीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राजस्थानराहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा