लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में NCP को झटका, विधायक दिलीप सोपल शिवसेना में होंगे शामिल, दूसरे विधायक हैं पार्टी छोड़ने वाले

By भाषा | Updated: August 26, 2019 13:53 IST

चुनाव नजदीक आते ही महाराष्ट्र कांग्रेस और राकांपा में खींचतान तेज है। लगातार विधायक पार्टी छोड़ कर भाजपा और शिवसेना में शामिल हो रहे हैं। अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के एक करीबी ने भी पुष्टि की कि सोपल जल्द ही शिवसेना में शामिल होंगे।रविवार को अटकलें थीं कि राकांपा के पूर्व मंत्री और कोंकण क्षेत्र के दिग्गज नेता भास्कर जाधव शिवसेना में शामिल हो सकते हैं।

महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधायक दिलीप सोपल ने सोमवार को ऐलान किया कि वह शीघ्र ही शिवसेना में शामिल होने जा रहे हैं और आगामी राज्य विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

सोलापुर जिले के बार्शी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले सोपल पूर्ववर्ती कांग्रेस-राकांपा गठबंधन सरकार में मंत्री थे। सोलापुर जिले में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ मैं शिवसेना में शामिल हो जाऊंगा और राज्य विधानसभा का चुनाव लड़ूंगा।’’

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के एक करीबी ने भी पुष्टि की कि सोपल जल्द ही शिवसेना में शामिल होंगे। पिछले महीने राकांपा विधायक पांडुरंग बरोरा शिवसेना में शामिल हो गए थे। वह शाहपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे। रविवार को अटकलें थीं कि राकांपा के पूर्व मंत्री और कोंकण क्षेत्र के दिग्गज नेता भास्कर जाधव शिवसेना में शामिल हो सकते हैं।

इन अटकलों को उस समय हवा मिली जब जाधव शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के आवास ‘मातोश्री’ गए और बंद कमरे में बैठक की। हालांकि जाधव ने बाद में कहा, ‘‘ यह अफवाह है और मैं राकांपा के साथ बना रहूंगा।’’ पूर्व शिवसैनिक जाधव रत्नागिरी जिले में गुहागर विधानसभा सीट से विधायक हैं।

शनिवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राकांपा के सतारा से सांसद उदयनराजे भोसले को भाजपा में शामिल होने का निमंत्रण दिया था। भोसले ने सतारा में विकास कार्यों के लिए फडणवीस की शुक्रवार को तारीफ की थी। सांसद पूर्ववर्ती कांग्रेस-राकांपा सरकार पर उनके क्षेत्र में विकास कार्यों में ‘बाधा डालने’ का आरोप लगा चुके हैं।

मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज भोसले महाराष्ट्र से राकांपा के चार सांसदों में से एक हैं। हाल ही में उनके रिश्ते के भाई और राकांपा के सतारा से विधायक शिवेन्द्र सिंह भोसले ने शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी से किनारा कर लिया और अन्य विधायकों- संदीप नाइक तथा वैभव पिचाड़ के साथ भाजपा में शामिल हो गए। राज्य में सितंबर-अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रशिव सेनाशरद पवारउद्धव ठाकरेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा