लाइव न्यूज़ :

यूपी में कांग्रेस को झटका, कार्यवाहक सीएम रह चुके डॉ. अम्मार रिजवी भाजपा में शामिल

By भाषा | Updated: October 23, 2019 19:07 IST

रिजवी ने भाजपा महासचिव अरुण सिंह की उपस्थिति में पार्टी मुख्यालय में सदस्यता ग्रहण की। डा. अम्मार रिजवी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं और वह प्रदेश में कार्यवाहक मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उन्होंने इस वर्ष अप्रैल में कांग्रेस के संगठन के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया

Open in App
ठळक मुद्देअम्मार रिजवी ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी कार्यशैली से काफी प्रभावित रहे हैं।जब वह हज के लिये गए थे तब सऊदी अरब में लोग प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा कर रहे थे।

कांग्रेस के पूर्व नेता एवं उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री रह चुके डॉ. अम्मार रिजवी बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। रिजवी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों का प्रशंसा की।

रिजवी ने भाजपा महासचिव अरुण सिंह की उपस्थिति में पार्टी मुख्यालय में सदस्यता ग्रहण की। डा. अम्मार रिजवी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं और वह प्रदेश में कार्यवाहक मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उन्होंने इस वर्ष अप्रैल में कांग्रेस के संगठन के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।

इस अवसर पर अम्मार रिजवी ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी कार्यशैली से काफी प्रभावित रहे हैं। जब वह हज के लिये गए थे तब सऊदी अरब में लोग प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों में भाजपा के बारे में एक प्रकार की गलतफहमी और भ्रम पैदा करने का काम किया जा रहा है।

हमें भाजपा को लेकर इस प्रकार के भ्रम को दूर करना है। रिजवी ने ध्यान दिलाया कि उनके आल इंडिया माइनोरिटी फोरम फॉर डेमोक्रेसी ने लोकसभा चुनाव में राजनाथ सिंह का समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि वह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के कार्यकारी उपाध्यक्ष जे पी नड्डा के मार्ग दर्शन में काम करेंगे।

टॅग्स :इंडियाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेससोनिया गाँधीअमित शाहउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा