लाइव न्यूज़ :

कमलनाथ सरकार गिराने को लेकर शिवराज सिंह के वायरल ऑडियो पर कांग्रेस का करारा वार, कहा- मोदी जी लोकतंत्र की हत्या के जिम्मेदार?

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 10, 2020 08:00 IST

बीजेपी ने मध्य प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को इसी साल मार्च में गिराया, जिसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

Open in App
ठळक मुद्देशिवराज सिंह चौहान की एक कथित ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोला है।कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकतंत्र की हत्या के लिए जिम्मेदार हैं।

भोपालः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की एक कथित ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर हमला बोला है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकतंत्र की हत्या के लिए जिम्मेदार हैं। दरअसल, बीजेपी  ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ हाथ मिलाकर मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार को गिराया और सूबे की सत्ता पर काबिज हुई।

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने एनडीटीवी की खबर का रिट्वीट करते हुए कहा, 'मप्र की कांग्रेस सरकार गिराने के लए बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व से आदेश मिला था। यह बात शिवराज चौहान ने कही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह एक ऑडियो में कार्यकर्ताओं से कह रहे हैं कि केन्द्रीय नेतृत्व ने तय किया कि सरकार गिरनी चाहिए। मोदी जी, लोकतंत्र की हत्या के जिम्मेदार...?'

शिवराज सिंह चौहान का वायरल टिप्पणी

वायरल वीडियो में शिवराज सिंह चौहान सांवेर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा, 'केन्द्रीय नेतृत्व ने तय किया कि सरकार गिरनी चाहिए नहीं तो ये बर्बाद कर देगी, तबाह कर देगी और आप बताओ ज्योतिरादित्य सिंधिया और तुलसी भाई के बिना सरकार गिर सकती थी? और कोई तरीका नहीं था। कांग्रेस कह रही है धोखा तुलसी सिलावट ने न दिया, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने न दिया, धोखा कांग्रेस ने दिया।'

बीजेपी के पास है बहुमत

बता दें, बीजेपी ने मध्य प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को इसी साल मार्च में गिराया, जिसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 22 विधायकों के साथ कांग्रेस का साथ छोड़ बीजेपी का दामन थामा। प्रदेश में बहुमत के लिए 104 विधायकों का होना जरूरी है, जोकि बीजेपी के पास 107 विधायक का बहुमत है, जबकि कांग्रेस के पास 92 हैं। एक समाजवादी पार्टी, तीन बसपा और चार निर्दलीय विधायक हैं। कुल मिलाकर मौजूदा समय में 230 सदस्यीय विधानसभा में वर्तमान में 206 सदस्य हैं। 

टॅग्स :कांग्रेसशिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेशनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा