लाइव न्यूज़ :

सोनिया के बयान पर शिवराज सिंह का पलटवार, कहा- आपकी पार्टी के नेताओं ने अपनी सभी रियासतें 'सांप्रदायिक महामारी' फैला कर ही बनाई हैं

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 24, 2020 10:25 IST

सोनिया गांधी ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह देश में 'सांप्रदायिक पूर्वाग्रह और नफरत का वायरस फैला रही है' जिससे सामाजिक सौहार्द को 'काफी नुकसान' पहुंचा है। इससे हर भारतीय को चिंतित होना चाहिए और इस क्षति को पूरा करने में उनकी पार्टी को कड़ी मेहनत करनी होगी। 

Open in App
ठळक मुद्देसोनिया गांधी के बयान पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया है।उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी से ज्यादा अच्छे से 'नफरत के वायरस' के बारे में भला और कौन जान सकता है?

भोपालः कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर सांप्रदायिकता के आधार पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया, जिसके बाद राजनीति गरमा गई और बीजेपी ने पलटवार किया है। पार्टी के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोनिया गांधी पर हमला बोला है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए कहा, 'सोनिया जी, आप की पार्टी के नेताओं ने अपनी सभी रियासतें 'सांप्रदायिक महामारी' फैला कर ही बनाई हैं! आपसे ज्यादा अच्छे से 'नफरत के वायरस' के बारे में भला और कौन जान सकता है?

इससे पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस खुद के 'निहित स्वार्थों' के लिए सरकार के कार्यों में बाधा डालने का प्रयास कर रही है, जबकि लोग महामारी से लड़ने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सहयोग कर रहे हैं। वह काम नहीं करती बल्कि जो लोग काम करते हैं उनकी आलोचना करती है। कांग्रेस जानबूझकर समाज में विभेद पैदा करने का प्रयास कर रही है। इन विभेदों से समाज को नुकसान होता है। हम इन बयानों की निंदा करते हैं।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने एक बयान में कहा कि एक तरफ कोरोना संकट से निपटने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सभी को एकजुट कर देशव्यापी अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं, वहीं कांग्रेस सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने की राजनीति कर रही है। देश में जो लोग भी कोरोना से पीड़ित हैं, उनमें से किसी का धर्म नहीं पूछा जा रहा है, लेकिन कांग्रेस जानबूझ कर इस तरह की बयानबाजी कर रही है। सोनिया गांधी का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्हें इस प्रकार के बयान से बचना चाहिए।

सोनिया गांधी ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह देश में 'सांप्रदायिक पूर्वाग्रह और नफरत का वायरस फैला रही है' जिससे सामाजिक सौहार्द को 'काफी नुकसान' पहुंचा है। इससे हर भारतीय को चिंतित होना चाहिए और इस क्षति को पूरा करने में उनकी पार्टी को कड़ी मेहनत करनी होगी। 

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानसोनिया गाँधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा