लाइव न्यूज़ :

CM शिवराज ने कहा-जो पार्टी अपना सेनापति तय नहीं कर पा रही है वह विकास कैसी करेगी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 18, 2018 19:00 IST

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ सत्ता के लिए, कुर्सी के लिए राजनीति करती है। उन्हें प्रदेश के विकास से कोई मतलब नहीं है। पिछले वादे पूरे किए, आगे भी करूंगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अब तक अपना नेता तय नहीं कर पाई है तो वे कैसे मध्यप्रदेश में किए गए विकास के वादों को पूरा करेंगे। 

Open in App

कांग्रेस में हर नेता मुख्यमंत्री पद का दावेदार है। जितने नेता हैं उतनी सरकारें हैं। जो पार्टी अपना नेता, अपना सेनापति तय नहीं कर पा रही है, वह प्रदेश का विकास कैसे करेगी। यह बात रविवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने अशोकनगर जिले के मुंगावली विधानसभा के पिपरई में भाजपा प्रत्याशी के.पी.यादव के पक्ष में सभा को संबोधित करते हुए कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ सत्ता के लिए, कुर्सी के लिए राजनीति करती है। उन्हें प्रदेश के विकास से कोई मतलब नहीं है। पिछले वादे पूरे किए, आगे भी करूंगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अब तक अपना नेता तय नहीं कर पाई है तो वे कैसे मध्यप्रदेश में किए गए विकास के वादों को पूरा करेंगे। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में मुख्यमंत्रियों की भरमार है, किसी एक नेता को मुख्यमंत्री कहकर पुकारों तो 25 नेता खड़े हो जाते हैं। कांग्रेस के सब नेताओं की अपनी अलग-अलग सरकार हैं। छिंदवाड़ा जाओ तो यहां पर कमलनाथ सरकार, गुना-अशोकनगर जाओ तो सिंधिया सरकार, रीवा जाओ तो अजय सिंह सरकार, भोपाल में पचैरी सरकार, झाबुआ में भूरिया सरकार। यदि इनके भरोसे मध्यप्रदेश को छोड़ दिया तो फिर प्रदेश की वही स्थिति हो जाएगी जो 2003 से पहले हुआ करती थी।

कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में 54 साल तक सरकार चलाई, लेकिन विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। भाजपा पिछले 15 वर्षों से सत्ता में है और इस दौरान बीमारू मध्यप्रदेश को विकसित प्रदेश बना दिया है। 

मुख्यमंत्री ने कहा है कि हमने भाजपा के घोषणा पत्र में जो भी वादे किए हैं उनको हर हाल में पूरा भी करेंगे। उन्होंने कहा कि बेटियों को 12 में 75 प्रतिशत अंक लाने पर स्कूटी देंगे। अब बेटियां स्कूटी से कॉलेज जाया करेंगी। पहले स्कूल जाने के लिए हमने बेटियों को साइकिल दी।

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावशिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेशकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा