लाइव न्यूज़ :

शिवराज सिंह चौहान ने कहा- राष्ट्रीय लेवल का एक और झूठ परोस गए राहुल गांधी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 27, 2019 06:24 IST

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव के वक्त मध्यप्रदेश के किसानों से वादा किया था कि वे किसानों का कर्ज 10 दिन में माफ नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री बदल देंगे. अब तक न तो किसानों का कर्ज माफ हुआ और न ही राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को बदला.

Open in App

लोकसभा चुनाव को लेकर मध्यप्रदेश में जुबानी जंग भी अब तेज हो गई है. पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को फिर से सबसे बड़ा झूठ बोलने वाला बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का एक और राष्ट्रीय लेवल का झूठ उनके द्वारा की गई घोषणा के रुप में सामने आया है.

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी द्वारा 72 हजार रुपए गरीबों को देने के वादे को लेकर यह बात कही. उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मतदाता कांग्रेस के झूठे वादों से अभी उबर नहीं पाये और उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष एक और राष्ट्रीय लेवल का झूठ परोस गए हैं. 

चौहान ने कहा कि राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव के वक्त मध्यप्रदेश के किसानों से वादा किया था कि वे किसानों का कर्ज 10 दिन में माफ नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री बदल देंगे. अब तक न तो किसानों का कर्ज माफ हुआ और न ही राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को बदला. भोपाल सीट को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हम तो भाजपा के कार्यकर्ता हैं.कौन क्या करेगा, कौन मैदान में उतरेगा, इसका फैसला पार्टी करेगी.

उन्होंने इस बात का दावा किया कि भाजपा इस बार भी अपने गढ़ भोपाल में अधिक से अधिक मतों से जीत हासिल करेगी. उन्होंने कहा कि चुनाव में हम कांग्रेस की सरकार के झूठे वादों को जनता के बीच ले जाएंगे, जनता को यह बताएंगे कि कांग्रेस सरकार ने विधानसभा चुनाव में क्या वादे किए थे, उन वादों को सरकार कितना पूरा कर पाई है. हम एक-एक झूठे वादे को जनता को बताएंगे.

किसानों के मुद्दे पर शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश की कमलनाथ सरकार वादों पर खरी नहीं उतरी है. सरकार ने किसानों की धान खरीदी ठीक से नहीं की है. हम गेहूं खरीदी पर ध्यान रख रहे हैं. किसानों का गेहूं ठीक से खरीदा जाए, इस पर भाजपा पूरा ध्यान रख रही है, गेहूं खरीदी में अगर गड़बड़ी होती है तो हम सरकार के खिलाफ मैदान में उतरेंगे.

टॅग्स :लोकसभा चुनावशिवराज सिंह चौहानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा