भतीजे अखिलेश के खिलाफ उतरे चाचा शिवपाल यादव, यूपी की सभी 80 MP सीटों पर चुनाव लड़ेगा समाजवादी मोर्चा

By पल्लवी कुमारी | Published: August 31, 2018 06:09 PM2018-08-31T18:09:32+5:302018-08-31T18:09:32+5:30

शिवपाल यादव ने यह भी दावा किया कि समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के सहयोग के बिना देश में अगली सरकार बनाना संभव नहीं होगा।

Shivpal Yadav says Samajwadi Secular Morcha to contest all 80 Lok Sabha seats in UP | भतीजे अखिलेश के खिलाफ उतरे चाचा शिवपाल यादव, यूपी की सभी 80 MP सीटों पर चुनाव लड़ेगा समाजवादी मोर्चा

भतीजे अखिलेश के खिलाफ उतरे चाचा शिवपाल यादव, यूपी की सभी 80 MP सीटों पर चुनाव लड़ेगा समाजवादी मोर्चा

बागपत, 31 अगस्त: समाजवादी पार्टी (सपा) में ‘उपेक्षा’ के बाद अपनी राहें अलग करने वाले नवगठित ‘समाजवादी सेक्युलर मोर्चा’ के संस्थापक शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि उनकी पार्टी आने वाले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। शिवपाल ने भारतीय जनता पार्टी  में शामिल होने की अपनी योजना सम्बन्धी अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह सब विरोधियों की साजिश है।

मोर्चे के सहयोग के बिना देश 2019 में नहीं बनेगी सरकार 

शिवपाल सिंह यादव ने दरकवदा गांव में संवाददाताओं से बातचीत में इस बात का 31 अगस्त को ऐलान किया। उन्होंने कहा- नवगठित मोर्चा वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा। यहां उन्होंने यह भी दावा किया कि मोर्चे के सहयोग के बिना देश में अगली सरकार बनाना संभव नहीं होगा।

पार्टी में होंगे ऐसे लोग, जिनको सपा में अपमानित किया गया

यादव ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उपेक्षित और अपमानित होकर उन्होंने मोर्चा बनाया है। उनका प्रयास होगा कि ऐसे लोगों को जोड़ें, जिनका समाजवादी पार्टी में सम्मान नहीं हो रहा है। इसीलिए सेक्युलर मोर्चा बनाकर अपने लोगों को काम दिया है। सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने अपने बड़े भाई मुलायम सिंह यादव के साथ मिलकर बड़े जतन से समाजवादी पार्टी बनाई थी लेकिन लगातार हो रही उपेक्षा के चलते वरिष्ठ नेता अपमानित महसूस कर रहे हैं। जिन्हें हाशिये पर रख दिया गया था उन्हें जोड़कर सेक्युलर मोर्चा का गठन किया है। 

बीजेपी के साथ गंठबंधन पर कही ये बात

भाजपा से साठगांठ होने के आरोप को उन्होने सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि यह बात निराधार है और उनके सेक्युलर अभियान को बाधित करने के लिये किया जा रहा दुष्प्रचार है। गौरतलब है कि शिवपाल ने पिछले बुधवार को ही समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के गठन की औपचारिक घोषणा की थी।

(भाषा इनपुट)

Web Title: Shivpal Yadav says Samajwadi Secular Morcha to contest all 80 Lok Sabha seats in UP

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे