लाइव न्यूज़ :

अनिल देसाई ने कहा- बिहार में लगभग 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी शिवसेना

By भाषा | Updated: October 11, 2020 15:39 IST

बिहार चुनाव में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री तथा शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे द्वारा प्रचार किये जाने के बारे में पूछे जाने पर देसाई ने कहा कि पार्टी और मुख्यमंत्री खुद इस बारे में जानकारी देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना सांसद अनिल देसाई ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव में लगभग 50 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। देसाई ने कहा कि शिवसेना का बिहार में किसी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं है।

मुंबईः शिवसेना सांसद अनिल देसाई ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव में लगभग 50 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। देसाई ने कहा कि शिवसेना का बिहार में किसी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं है। राज्यसभा सदस्य देसाई ने कहा, ''शिवसेना लगभग 50 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। हमने उन सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, जहां हमारे कार्यकर्ता जन कार्यों में शामिल हैं।''उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में पार्टी का चुनाव चिह्न ''तुरहा बजाता व्यक्ति'' होगा। इससे पहले, चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव में शिवसेना को उसका चुनाव चिन्ह 'धनुष और तीर' इस्तेमाल करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था क्योंकि यह जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के चुनाव चिन्ह 'तीर' से मिलता-जुलता है।बिहार चुनाव में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री तथा शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे द्वारा प्रचार किये जाने के बारे में पूछे जाने पर देसाई ने कहा कि पार्टी और मुख्यमंत्री खुद इस बारे में जानकारी देंगे। शिवसेना ने बृहस्पतिवार को बिहार चुनाव में प्रचार करने वाले 22 नेताओं की सूची जारी की थी, जिसमें उद्धव ठाकरे के अलावा उनके बेटे तथा महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे का नाम भी शामिल था।इसके अलावा इस सूची में सुभाष देसाई, संजय राउत, अनिल देसाई, विनायक राउत, अरविंद सावंत, प्रियंका चतुर्वेदी, राहुल शेवाले और कृपाल तुमाने का भी नाम था। बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिये तीन चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 28 अक्टूबर, दूसरे चरण में तीन नवंबर और तीसरे चरण में सात नवंबर को मतदान होगा। मतगणना 10 नवंबर को होगी। 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020शिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा