लाइव न्यूज़ :

शिवसेना ने मुख्यमंत्री पद की दावेदारी की, अमित शाह की ‘मंजूरी’ का हवाला दिया

By भाषा | Updated: June 12, 2019 05:35 IST

 महाराष्ट्र के वित्त मंत्री सुधीर मुणगंतीवार के दावे के विपरीत युवा सेना के एक नेता ने कहा है कि मुख्यमंत्री का पद शिवसेना और भाजपा के पास ढाई- ढाई वर्ष के लिए रहेगा।

Open in App

 महाराष्ट्र के वित्त मंत्री सुधीर मुणगंतीवार के दावे के विपरीत युवा सेना के एक नेता ने कहा है कि मुख्यमंत्री का पद शिवसेना और भाजपा के पास ढाई- ढाई वर्ष के लिए रहेगा। उनका यह दावा विधानसभा चुनावों से पहले दोनों दलों के बीच कलह का कारण बन सकता है। मुणगंतीवार ने दावा किया था कि अगला मुख्यमंत्री भाजपा से ही होगा।

भाजपा के वरिष्ठ नेता मुणगंतीवार ने राजनीतिक रूप से संवेदनशील मुद्दा उठाते हुए सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री भी उनकी ही पार्टी से होगा। उन्होंने नासिक में संवाददाताओं से कहा, ‘‘अगला मुख्यमंत्री भाजपा से होगा। इस पर भाजपा-शिवसेना गठबंधन में कोई मतभेद नहीं है। इस बार हम 288 सदस्यीय विधानसभा में 220 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि सितम्बर- अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा और शिवसेना के बीच जल्द ही सीट बंटवारे पर सहमति बनेगी।

बहरहाल, सीट बंटवारे पर शिवसेना के कड़े मोलभाव का संकेत देते हुए युवा सेना के सचिव वरूण सरदेसाई ने दावा किया कि दोनों दलों के पास ढाई - ढाई वर्ष के लिए मुख्यमंत्री का पद रहेगा। युवा सेना के प्रमुख आदित्य ठाकरे के रिश्तेदार सरदेसाई ने ट्वीट किया कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दोनों दलों के बीच मुख्यमंत्री पद बारी-बारी से रहने की ‘‘मंजूरी’’ दी है। 

टॅग्स :अमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा