लाइव न्यूज़ :

शिवसेना ने राकांपा को दिया झटका, कोल्हापुर मेयर चुनाव में अनुपस्थित रहे उद्धव ठाकरे के पार्षद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 19, 2019 17:10 IST

महाराष्ट्र में गैर भाजपा सरकार बनाने के लिए शिवसेना की कांग्रेस और राकांपा से बातचीत चल रही है। इक्यासी सदस्यीय कोल्हापुर नगर निगम में 44 पार्षदों के साथ राकांपा-कांग्रेस गठबंधन बहुमत में है। भाजपा, तारारानी मोर्चा और निर्दलीय मिलाकर 32 जबकि शिवसेना के चार पार्षद हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस और राकांपा के बीच सत्ता के बंटवारे के कारण लगभग हर 18 महीने पर महापौर का चुनाव आवश्यक हो जाता है।लाटकर ने भाजपा और तारारानी मोर्चे द्वारा समर्थन प्राप्त भाग्यश्री शेतके को ग्यारह वोटों से हराया।

राकांपा नेता सुरमंजीरी लाटकर को मंगलवार को महाराष्ट्र में कोल्हापुर नगर निगम का 49वां महापौर चुन लिया गया।

लाटकर ने भाजपा और तारारानी मोर्चे द्वारा समर्थन प्राप्त भाग्यश्री शेतके को ग्यारह वोटों से हराया। लाटकर को 43 जबकि शेतके को 32 मत प्राप्त हुए। राज्य स्तर पर सत्ता के बदलते समीकरण को देखते हुए आशंका थी कि शिवसेना, राकांपा का समर्थन करेगी लेकिन आशा के विपरीत मतदान के दौरान शिवसेना के चारों पार्षद अनुपस्थित रहे।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में गैर भाजपा सरकार बनाने के लिए शिवसेना की कांग्रेस और राकांपा से बातचीत चल रही है। इक्यासी सदस्यीय कोल्हापुर नगर निगम में 44 पार्षदों के साथ राकांपा-कांग्रेस गठबंधन बहुमत में है। भाजपा, तारारानी मोर्चा और निर्दलीय मिलाकर 32 जबकि शिवसेना के चार पार्षद हैं।

कांग्रेस और राकांपा के बीच सत्ता के बंटवारे के कारण लगभग हर 18 महीने पर महापौर का चुनाव आवश्यक हो जाता है।

टॅग्स :इंडियाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेसशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उद्धव ठाकरेशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा