लाइव न्यूज़ :

सत्ता जाने के बाद ट्विटर पर दिखा शिवराज सिंह चौहान का दर्द, लिखा- अब सिर्फ 'मध्य प्रदेश का आम आदमी'

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 15, 2018 18:55 IST

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद शिवराज सिंह ने कहा था,  "अब मैं मुक्त हूं, आय एम फ्री, मैं अपना इस्तीफा माननीय राज्यपाल को देने जा रहा हूं। हार की जिम्मेदारी सिर्फ मेरी है। मैंने कमलनाथ जी को बधाई भी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री अब कमलनाथ बनेंगे। ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए मंत्रीमंडल में अभी कोई जगह तय नहीं की गई है

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधान सभा चुनाव में हार के बाद यूं तो काफी खुश दिख रहे हैं लेकिन उनका सोशल मीडिया प्रोफाइल कुछ और ही बयां कर रहा। सरकार जाने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने अपना ट्विटर प्रोफाइल दो बार बदला है। 

अब शिवराज सिंह चौहाव ने ट्विटर पर खुद को 'मध्य प्रदेश का आम आदमी' (The Common Man of Madhya Pradesh) बताया गया है। इससे पहले जब शिवराज ने इस्तीफा दिया था तो उसके बाद लिखा था,  पूर्व मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश,  भारत। लेकिन इसके बाद उन्होंवे इसे बदलकर 'मध्य प्रदेश का आम आदमी' लिखा। 

शिवराज ने ली हार की जिम्मेदारी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद शिवराज सिंह ने कहा था,  "अब मैं मुक्त हूं, आय एम फ्री, मैं अपना इस्तीफा माननीय राज्यपाल को देने जा रहा हूं। हार की जिम्मेदारी सिर्फ मेरी है। मैंने कमलनाथ जी को बधाई भी दी है।

इस्तीफा देने के बाद चौहान ने मीडिया से कहा, ‘‘इस्तीफा देकर आया हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पराजय की जिम्मेदारी सिर्फ मेरी, मेरी और मेरी है।’’ चौहान ने कहा, ‘‘जनता का भरपूर प्यार भी मिला। कार्यकर्ताओं का भरपूर प्यार भी मिला। वोट भी हमें (कांग्रेस से) थोड़ा ज्यादा मिल गये, लेकिन संख्या बल में (कांग्रेस से) पिछड़ गये। इसलिए मैं संख्या बल के सामने शीश झुकाता हूं।’’  

मध्यप्रदेश में सीटों का गणित

मध्यप्रदेश विधानसभा की 230 सीटों के लिए नवंबर 28 को हुए मतदान की मंगलवार को मतगणना हुई। इसमें प्रदेश में त्रिशंकु विधानसभा बनी है। कांग्रेस 114 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी उभर कर आई है, जो बहुमत के 116 के जादुई आंकड़े से दो सीट कम है, जबकि 15 साल से प्रदेश की सत्ता में काबिज भाजपा 109 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है। राज्य में बसपा को दो और सपा को एक सीट मिली है। दोनों ही पार्टियों ने कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा की थी। 

कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के लिए कमलनाथ का नाम लिया है। हालांकि  ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए मंत्रीमंडल में अभी कोई जगह तय नहीं की गई है।

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसविधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा