लाइव न्यूज़ :

शत्रुघ्न सिन्हा का मोदी पर निशाना, कभी 'मन की बात' छोड़कर लोगों के दिल की बात भी समझिए

By भाषा | Updated: January 12, 2019 00:00 IST

अभिनेता से राजनीतिक नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्विटर पर बिना नरेंद्र मोदी का नाम लिए हुए अपने अंदाज में ‘सर’ शब्द का इस्तेमाल किया। सिन्हा पटना साहिब से सांसद हैं। 

Open in App

भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने शुक्रवार को मोदी नीत केंद्र सरकार पर 10 फीसदी आरक्षण, सीबीआई मामला और विपक्षी नेताओं खासतौर पर राजद नेता लालू प्रसाद के खिलाफ ‘ प्रतिशोध की राजनीति’ को लेकर हमला बोला। अभिनेता से राजनीतिक नेता बने सिन्हा ने ट्विटर पर बिना नरेंद्र मोदी का नाम लिए हुए अपने अंदाज में ‘सर’ शब्द का इस्तेमाल किया। सिन्हा पटना साहिब से सांसद हैं। 

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ बधाई हो सर, आपकी मंशा की काफी सराहना किए जाने की जरूरत है और इस बात से पूरा विपक्ष भी सहमत होगा, भले ही कुछ संशयों के साथ। यह मामला उच्चतम न्यायालय में पहुंच चुका है। उम्मीद और प्रार्थना की जानी चाहिए कि यह विभिन्न विधानसभा और न्यायिक जांच निकल जाएगा।' मोदी के सप्ताहिक रेडियो प्रसारण की खिंचाई करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ निश्चित रूप से आपको मन की बात में बादशाहत हासिल है। लेकिन हमें दिल की बात नहीं भूलनी चाहिए। बंद करें यह जुमलेबाजी।' ऐसी खबरें हैं कि सिन्हा को आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की ओर से टिकट नहीं मिलेगा और वह राजद या कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। 

टॅग्स :शत्रुघ्न सिन्हानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा