कर्नाटक दौरे के दूसरे दिन कोप्पल में राहुल गांधी का रोड शो, बोले- भ्रष्टाचार मेंं बीजेपी का विश्व रिकॉर्ड

By भारती द्विवेदी | Published: February 11, 2018 02:49 PM2018-02-11T14:49:06+5:302018-02-11T15:04:12+5:30

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोप्पल में भाजपा के खिलाफ अक्रामक रूख अपनाते हुए उन्हें घेरने की कोशिश की है। यह उनके तमिलनाडु दौरे का दूसरा दिन है।

On second day of tour rahul gandhi does road show, says- BJP has created world record in corruption | कर्नाटक दौरे के दूसरे दिन कोप्पल में राहुल गांधी का रोड शो, बोले- भ्रष्टाचार मेंं बीजेपी का विश्व रिकॉर्ड

कर्नाटक दौरे के दूसरे दिन कोप्पल में राहुल गांधी का रोड शो, बोले- भ्रष्टाचार मेंं बीजेपी का विश्व रिकॉर्ड

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार (10 फरवरी) से कर्नाटक के चार दिवसीय दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। इस दौरान उन्होंने कोप्पल जिले में रोड शो किया है। राहुल के इस रोड शो के दौरान अच्छी-खासी भीड़ देखनो के मिली। रोड शो के बाद राहुल कोप्पल जिले के लिंगायतों के प्रसिद्ध सिद्धेश्वर मठ भी गए। उसके बाद उन्होंने एक सभा को संबोधित किया है। सभा को संबोधित करते हुए राहुल ने भाजपा सरकार को निशाना बनाया। राहुल ने कहा- 'भाजपा भ्रष्ट सरकार है। भ्रष्टाचार में इनका विश्व रिकॉर्ड है। भाजपा वादा करती है लेकिन निभाती नहीं है।'  


राहुल ने शनिवार (10 फरवरी) को बेल्लारी में जनसभा को संबोधित किया था। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया था। राहुल ने कहा था- 'जो आपको झूठे वादे करते हैं, झूठे सपने दिखाते हैं, उनपर भरोसा करके आपको कोई फायदा नहीं मिलने वाला है। कांग्रेस पार्टी जो कहती है वो करती है। नरेंद्र मोदी जी के शब्द खोखले हैं। वो जो कहते हैं वो करते नहीं है।'

बता दें कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने वाले है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी वहां प्रचार के लिए गए हैं। राहुल अपने इस चार दिवसीय दौरे में बेल्लारी, कोप्पल, रायचूर, गुलबर्गा जैसी जगहों पर प्रचार के लिए जाएंगे। 

Web Title: On second day of tour rahul gandhi does road show, says- BJP has created world record in corruption

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे