लाइव न्यूज़ :

'सिंधिया परिवार हड़पता है सरकारी जमीन', बीजेपी को राजस्व विभाग ना मिलने पर पूर्व मंत्री गोविंद ने जताई नाराजगी

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: July 5, 2020 17:09 IST

मध्यप्रदेश के पूर्व सहकारिता मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने आरोप लगाया कि सिंधिया परिवार जमीनें हड़पने का काम करता है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में भी सरकारी जमीनों पर कब्जा किया है।  

Open in App
ठळक मुद्देगोविंद सिंह ने आज राज्यसभा सांसद और भाजपा नेता ज्योरादित्य सिंधिया पर  बड़ा हमला बोला है।डॉ सिंह ने आरोप लगाया कि सिंधिया परिवार सरकारी जमीनें हड़पता है।

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व सहकारिता मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने आज राज्यसभा सांसद और भाजपा नेता ज्योरादित्य सिंधिया पर  बड़ा हमला बोला है। डॉ सिंह ने आरोप लगाया कि सिंधिया परिवार सरकारी जमीनें हड़पता है। सिंह ने मांग की कि सिंधिया समर्थक मंत्री को राजस्व विभाग न दिया जाए। अन्यथा  उनको सरकारी  ज़मीने हड़पने की खुली  छूट मिल जाएगी और वह और सरकारी ज़मीने हड़प लेंगे। 

पूर्व मंत्री डा गोविंद ने आज मीडिया से चर्चा करते हुए सिंधिया को लेकर कहा कि उनके पैर जहां जहां पड़ेंगे वहां बंठाढ़ार होगा। उन्होंने कहा सिंधिया हमेशा दबाव बनाए रखना चाहते है। उन्होंने आरोप लगाया कि सिंधिया परिवार जमीनें हड़पने का काम करता है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में भी सरकारी जमीनों पर कब्जा किया है।  

गोविंद सिंह ने मांग की कि सिंधिया समर्थक मंत्री को राजस्व विभाग नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर सिंधिया समर्थक मंत्री को यह विभाग दिया गया तो प्रदेष की जमीनें हड़प ली जाएंगी।  उन्होंने कहा कि सिंधिया परिवार के कब्जे में आज भी ग्वालियर में कई जमीनें है, जिनके मामले अदालत में चल रहे हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री को चुनौती दी कि अगर शिवराज सिंह चैहान में हिम्मत है तो वे शिवपुरी, ग्वालियर, गुना में जो विवादित जमीन है इसकी जांच करायें । सिंधिया परिवार दोनों दलों में मिला रहता है और जमीन हड़पते हैं।

टॅग्स :मध्य प्रदेशज्योतिरादित्य सिंधियाशिवराज सिंह चौहानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा