लाइव न्यूज़ :

SC ने दिल्ली के अस्पतालों की स्थिति को बताया भयावह, तो आप सरकार को 'आईना' दिखाने के लिए BJP और कांग्रेस ने कोर्ट को दिया धन्यवाद

By भाषा | Updated: June 13, 2020 05:42 IST

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि मैं उच्चतम न्यायालय को धन्यवाद देता हूं कि उसने दिल्ली के लोगों के स्वास्थ्य के मामले का स्वतः संज्ञान लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने राज्य सरकार से पूछा है कि कोरोना वायरस की जांच में कमी क्यों आई है।दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने आप सरकार से वही सवाल पूछे हैं. जो मुद्दा कांग्रेस पहले से उठाती रही है।कांग्रेस ने कहा कि उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देश ने केजरीवाल सरकार को आईना दिखाया है।

नयी दिल्ली: दिल्ली में विपक्षी दलों भाजपा और कांग्रेस ने कोविड-19 की स्थिति से निपटने में आम आदमी पार्टी सरकार के “विफल” रहने पर उसे “आईना दिखाने” के लिए उच्चतम न्यायालय को शुक्रवार को धन्यवाद दिया। न्यायालय ने दिल्ली के अस्पतालों की स्थिति को शुक्रवार को भयावह बताया और मरीजों के उपचार और शवों के निस्तारण पर स्वतः संज्ञान लेते हुए केंद्र और अन्य राज्यों से जवाब मांगा।

न्यायमूर्ति अशोक भूषण, न्यायमूर्ति एस के कौल और न्यायमूर्ति एम आर शाह ने कोविड-19 की कम जांच कराने के लिए दिल्ली सरकार से भी जवाब तलब किया और पूछा कि एक दिन में जांच की संख्या सात हजार से घटकर पांच हजार क्यों हो गई। इसका जवाब देते हुए दिल्ली सरकार ने कहा कि वह न्यायालय की टिप्पणी को स्वीकार करती है और राज्य सरकार कोविड-19 के प्रत्येक मरीज को सर्वोत्तम उपचार उपलब्ध कराएगी।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने कोरोना वायरस के मरीजों के “खराब” उपचार उपलब्ध कराने के लिए और शवों का अमानवीय तरीके से निस्तारण करने के लिए दिल्ली सरकार को फटकार लगाई है। गुप्ता ने कहा, “मैं उच्चतम न्यायालय को धन्यवाद देता हूं कि उसने दिल्ली के लोगों के स्वास्थ्य के मामले का स्वतः संज्ञान लिया।

एक जिम्मेदार विपक्ष होने के नाते दिल्ली भाजपा ने राज्य सरकार को स्वास्थ्य सेवा की कमियों में सुधार के लिए हमेशा सुझाव दिए लेकिन उसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश की गई।” दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने राज्य सरकार से पूछा है कि कोरोना वायरस की जांच में कमी क्यों आई, यह ऐसा मुद्दा है जो कांग्रेस हमेशा से उठाती रही है।

कुमार ने कहा, “उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देश ने केजरीवाल सरकार को आईना दिखाया है। यह सरकार कोरोना वायरस के मरीजों की जांच करने से पीछे हट रही थी।” उन्होंने कहा, “राजधानी में महामारी की सटीक स्थिति का पता लगाने के लिए जांच का दायरा बढ़ाने की बजाय दिल्ली सरकार जांच सुविधाओं को ही कम कर रही है।”  

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली में कोरोनासुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा