लाइव न्यूज़ :

'संजय राउत को कोविड-19 मरीजों के बारे में चिंता करनी चाहिए', फड़णवीस का पलटवार

By भाषा | Updated: July 5, 2020 19:50 IST

देवेंद्र राउत ने राज्यपाल कोटा से 12 विधानपरिषद सदस्यों की नियुक्ति के मुद्दे पर रविवार को भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें मनोनीत किये जाने में विलंब, संविधान का उल्लंघन होगा और यह स्वतंत्रता का दमन होगा।

Open in App
ठळक मुद्देदेवेंद्र फड़णवीस ने कहा है कि उन्हें इस मुद्दे पर सोचने के बजाय राज्य में कोविड-19 मरीजों के बारे में चिंता करनी चाहिए। फड़णवीस ने कहा, ‘‘राउत को 12 विधानपरिषद सदस्यों की नियुक्ति के बारे में परेशान नहीं होना चाहिए।

ठाणे: महाराष्ट्र विधानपरिषद के 12 सदस्यों की नियुक्ति के लिये भाजपा की आलोचना करने को लेकर शिवसेना सांसद संजय राउत पर पलटवार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने कहा है कि उन्हें इस मुद्दे पर सोचने के बजाय राज्य में कोविड-19 मरीजों के बारे में चिंता करनी चाहिए। स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने के लिये उल्हासनगर के दौरे पर गये फड़णवीस ने संवाददाताओं के सवाल के जवाब में यह कहा।

फड़णवीस ने कहा, ‘‘राउत को 12 विधानपरिषद सदस्यों की नियुक्ति के बारे में परेशान नहीं होना चाहिए। बल्कि उन्हें कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के बारे में चिंता करनी चाहिए।’’ शिवसेना राज्य में राकांपा और कांग्रेस के साथ गठबंधन सरकार चला रही है। देश में अब तक सर्वाधिक संख्या में कोविड-19 के मामले महाराष्ट्र में हैं।

उल्लेखनीय है कि राउत ने राज्यपाल कोटा से 12 विधानपरिषद सदस्यों की नियुक्ति के मुद्दे पर रविवार को भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें मनोनीत किये जाने में विलंब, संविधान का उल्लंघन होगा और यह स्वतंत्रता का दमन होगा। शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में अपने साप्ताहिक स्तंभ ‘‘रोकटोक’’ में राज्यसभा सदस्य राउत ने कहा है कि कोविड-19 महामारी के बावजूद राजनीतिक गतिविधियां बंद नहीं हुई हैं, चाहे यह चीन के साथ सीमा पर गतिरोध का विषय हो या फिर कोरोना वायरस स्थिति से निपटने का मुद्दा हो।

राउत ने कहा कि ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि राज्यपाल कोटा से विधान परिषद के 12 सदस्यों की नियुक्ति स्थगित कर दी जा सकती है और नयी सरकार (शिवसेना नीत महाराष्ट्र विकास अघाड़ी को अपदस्थ करने के बाद) अक्टूबर के बाद अपनी ओर से ये नियुक्तियां करेगी। राउत ने आरेाप लगाया कि विपक्षी पार्टी (भाजपा) नहीं चाहती है कि शिवसेना नीत गठबंधन के सदस्य विधानमंडल के उच्च सदन में राज्यपाल कोटा के तहत 12 सीटों पर मनोनीत किये जाएं।

उल्लेखनीय है कि उद्धव ठाकरे नीत सरकार द्वारा विधान परिषद में मनोनीत किये जाने के लिये 12 नामों की सिफारिश की जानी बाकी है। राज्यपाल द्वारा मनोनीत 12 सदस्यों का कार्यकाल पिछले महीने समाप्त हो गया। 

टॅग्स :महाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीससंजय राउत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा