लाइव न्यूज़ :

सांगली मिराज कुपवाड़ नगर निगमः एनसीपी ने भाजपा को दिया झटका, महापौर का पद छीना, कांग्रेस के उमेश पाटिल उप महापौर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 23, 2021 20:52 IST

Sangali-Miraj-Kupwad Municipal Corporation: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी को हरा दिया है। बहुमत होने के बाद भी मेयर और उप मेयर पद पर भाजपा को हारना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देएनसीपी के दिग्विजय सूर्यवंशी नए मेयर होंगे।सांगली मिराज कुपवाड़ नगर निगम में भाजपा के पास 43 पार्षद हैं।भाजपा के धीरज सूर्यवंशी को 36 मत प्राप्त हुए।

Sangali-Miraj-Kupwad Municipal Corporation: सांगली मिराज कुपवाड़ नगर निगम में भाजपा को झटका लगा है। बहुमत में होने के बाद भी मेयर चुनाव में हारना पड़ा।

कांग्रेस में उप महापौर पद छीन लिया। भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका देते हुये राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने सांगली मिराज कुपवाड़ नगर निगम से महापौर का पद भगवा पार्टी से छीन लिया है। नगर निगम में भाजपा बहुमत में है। राकांपा के दिग्विजय सूर्यवंशी को नगर निकाय का महापौर निर्वाचित किया गया।

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के पांच पार्षदों ने उनके पक्ष में मतदान किया था । राकांपा के जिला अध्यक्ष संजय बजाज ने बताया, ‘‘नगर निकाय में 78 सदस्य हैं। निर्वाचन के दौरान राकांपा उम्मीदवार को 39 मत प्राप्त हुये जबकि भाजपा के धीरज सूर्यवंशी को 36 मत प्राप्त हुये।

उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के पांच पार्षदों ने राकांपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया जबकि दो मतदान से अनुपस्थित रहे। इससे पहले, नगर निकाय में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों की संख्या 43 थी जबिक राकांपा के पास 34 सदस्य थे। उन्होंने बताया कि राकांपा मतदान के दौरान सात मतों का प्रबंधन करने में सफल रही। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के उमेश पाटिल को उप महापौर चुना गया।

टॅग्स :राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टीशरद पवारदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा