BJP ने कांग्रेस अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, संब‌ित पात्रा ने कहा- हवाला कंपनी से है राहुल का रिश्ता

By भारती द्विवेदी | Published: September 13, 2018 01:04 PM2018-09-13T13:04:56+5:302018-09-13T13:11:17+5:30

संबित ने प्रेस कांफ्रेंस में राहुल गांधी पर उल-जलूल ट्वीट करने का भी आरोप लगाया है।

sambit patra attacks on Rahul Gandhi in Press conference on vijay mallya | BJP ने कांग्रेस अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, संब‌ित पात्रा ने कहा- हवाला कंपनी से है राहुल का रिश्ता

BJP ने कांग्रेस अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, संब‌ित पात्रा ने कहा- हवाला कंपनी से है राहुल का रिश्ता

नई दिल्ली, 13 सितंबर: किंगफिशर के मालिक और देश फरार चल रहे कारोबारी विजय माल्या को लेकर देश की दोनों ही मुख्य पार्टी आमने-सामने हैं। बुधवार को विजय माल्या के जेटली से मिलने वाले बयान के बाद कांग्रेस लगातार भारतीय जनता पार्टी पर हमलावार है।

वहीं भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पार्टी के प्रवक्ता संबिता पात्रा ने प्रेस कांफ्रेस करके कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रेस कांँफ्रेंस में संबित पात्रा भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के बीच लिखी गई चिट्ठियों को पढ़ रहे हैं। संबिता पात्रा ने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि राहुल गांधी का रिश्ता हवाला कंपनी से हैं। बीजेपी की तरफ से राहुल गांधी पर 5 हजार करोड़ रुपए गबन का भी आरोप लगाया गया है।

संबित पात्रा ने कहा- ' राहुल गांधी किंगफिशर एयरलाइंस पर बैकफुट पर चले गए हैं। कभी-कभी ऐसा लगता है कि एयरलाइंस का स्वामित्व माल्या द्वारा नहीं था, बल्कि गांधी परिवार द्वारा प्रॉक्सी में था। किंगरफिशर एयरलाइंस की तरफ से गांधी परिवार को बिजनेस क्लास अपग्रेडेशन, फ्री टिकट इत्यादि फायदे सार्वजनिक डोमेन में हैं।'


प्रेस कांफ्रेस में संबित पात्रा ने क्या कहा-

- राहुल गांधी ने कालेधन का इस्तेमाल किया है

- राहुल की कंपनी ने कोलकाता की फर्जी कंपनी से लोन लिया है।

- यूपीए सरकार के दौरान गांधी परिवार ने विजय माल्या की मदद की है।

- गांधी परिवार ने किंगफिशर का लोन माफ कराया है। किंगफिशर के लिए नियम को दरकिनार किया गया है।

- जिस तरह से किंगफिशर की मदद की गई है। उसे देखकर लगता है कि किंगफिशर का मालिक गांधी है।

विजय माल्या के मुद्दे पर सफाई देते हुए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा है कि अरुण जेटली ने विजय माल्या के मुद्दे पर सबकुछ साफ कर दिया है।

Web Title: sambit patra attacks on Rahul Gandhi in Press conference on vijay mallya

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे