लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में डिप्टी सीएम पद से हटाए जाने के बाद पहली बार आया सचिन पायलट का बयान, जानें ट्वीट कर क्या कहा

By अनुराग आनंद | Updated: July 14, 2020 14:48 IST

सचिन पायलट के अलावा उनके साथी विधायक व मंत्री पर भी कांग्रेस पार्टी ने कार्रवाई की है। सचिन पायलट कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व डिप्टी सीएम पद से हटा दिए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगोविंद सिंह डोटासरा को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष बनाया गया है।बीटीपी विधायक ने कहा कि उन्हें घर से निकलने से राजस्थान पुलिस रोक रही है।विधायक दल की बैठक में मौजूद 102 MLA ने निर्विरोध तौर पर सचिन पायलट को पार्टी से बाहर निकालने की मांग की है।

जयपुर: राजस्थान में जारी सियासी ड्रामे के बीच सचिन पायलट को राजस्थान में उप-मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया है। इसकी घोषणा कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने की है।

साथ ही सचिन पायलट को राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष पद से भी हटाया गया है। दो पदों से हटाए जाने के बाद सचिन पायलट ने कहा है कि सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं।

इसके अलावा, आपको बता दें कि सचिन पायलट ने अपने ट्वीटर का बायो बदल लिया है। अब उन्होंने अपना परिचय टोंक क्षेत्र के विधायक व भारत सरकार के पूर्व मंत्री के तौर पर लिखा है।

रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि गोविंद सिंह डोटासरा को पायलट की जगह पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

सचिन पायलट के साथी को भी मंत्री पद से हटाया गया-

जयपुर में कांग्रेस विधायक दल की लगातार आज दूसरी बैठक में सचिन पायलय शामिल नहीं हुए। इसके बाद ये कार्रवाई की गई है। इसके अलावा बागी हुए विश्वेंद्र सिंह, रमेश मीणा को भी मंत्री पदों से हटाया गया है। राजस्थान कैबिनेट में विश्वेंद्र सिंह पयर्टन मंत्री और रमेश मीणा खाद्य आपूर्ति मंत्री के पद पर थे।

सुरजेवाला ने पायलट से पद छीनने की घोषणा करते हुए कहा कि छोटी उम्र में पार्टी ने उन्‍हें जो राजनीतिक ताकत दी, वह किसी और को नहीं दी गई। सुरजेवाला ने साथ ही कहा, 'सचिन पायलट और कांग्रेस के कुछ मंत्री और विधायक साथी भाजपा के षडयंत्र में उलझकर कांग्रेस की सरकार को गिराने की साजिश में शामिल हो गए। पिछले 72 घंटे में सोनिया गांधी समेत राहुल गांधी और कांग्रेस के नेतृत्व ने कई बार सचिन पायलट से संपर्क करने की कोशिश की।'

बीटीपी विधायक ने सरकार पर लगाया परेशान करने का आरोप-

राजस्थान में बीटीपी के एक विधायक ने कहा है कि राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार की पुलिस मुझे परेशान कर रही है। बीटीपी विधायक ने कहा है कि राजस्थान पुलिस उन्हें घर से निकलने से रोक रही है।

यही नहीं उनके गाड़ी के आगे पीछे दो गाड़ी पुलिस हमेशा उनपर नजर रख रही है। जैसे ही विधायक घर से निकलते हैं राजस्थान पुलिस के जवान उनकी गाड़ी की चाभी निकाल ले रहे हैं। उन्हें घर से निकलने से रोका जा रहा है।

राजस्थान राजनीतिक संकट के बीच नेता सोशल मीडिया पर कर रहे हैं शेरो शायरी 

राजस्थान में जारी राजनीतिक उठा पटक के बीच नेता सोशल मीडिया पर शेरो शायरी के जरिए विरोधी खेमे पर तंज कसने से नहीं चूक रहे हैं। उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के करीबी एवं राज्य पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने मंगलवार सुबह ट्वीट किया,  ''मैं बोलता हूं, तो इल्जाम है बगावत का, मैं चुप रहूं तो बड़ी बेबसी सी होती है।'' विश्वेंद्र सिंह के इस ट्वीट पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने न केवल इस पर दाद दी, बल्कि इसे रिट्वीट भी किया। पूनिया ने इसके साथ ही टिप्पणी की, ''वाह राजा साहब, बेहद खूब, बेअंदाज है आपके निराले अंदाज। आप न तो इल्जाम की परवाह करते हैं, न आप बेबस हो सकते हैं। जय हो, विजय हो आपकी।'' 

 

टॅग्स :सचिन पायलटराजस्थानअशोक गहलोतकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा