लाइव न्यूज़ :

सचिन पायलट ने साधा सीएम वसुंधरा राजे पर निशाना, पूछा ये 17वां सवाल

By धीरेंद्र जैन | Updated: September 7, 2018 05:09 IST

पायलट ने जानना चाहा कि चुनाव से पहले आश्वासन देने वाली भाजपा सरकार अपने वादे से क्यों मुकर रही है और गौरव यात्रा प्रारंभ कर यहां के किसानों के बीच क्या संदेश देना चाह रही है।

Open in App

जयपुर, 07 सितंबरः राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से सत्रहंवा प्रश्न पूछा है कि ‘‘क्या बीकानेर संभाग के किसानों पर अपने हक का पानी और फसल का समर्थन मूल्य मांगने पर लाठियां भांजने व उन्हें जेल में डालने पर आप गौरव महसूस करती हैं।’’    उल्लेखनीय है कि लूणकरणसर से शुरू की गई गौरव यात्रा के दौरान जुलाई, 2017 को भाजपा सरकार ने पानी की मांग कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज किया था, जिससे 50 से अधिक किसान बुरी तरह घायल हो गये थे और सरकार द्वारा उन किसानों पर मुकदमें भी चलाये गये थे, किन्तु वहां के किसानों को इस बार अधिक पानी होने के बावजूद भी कम पानी दिया जा रहा है और किसान विवेकहीन सरकारी निर्णय के कारण त्रस्त हो रहे हैं। 

पायलट ने जानना चाहा कि चुनाव से पहले आश्वासन देने वाली भाजपा सरकार अपने वादे से क्यों मुकर रही है और गौरव यात्रा प्रारंभ कर यहां के किसानों के बीच क्या संदेश देना चाह रही है। उन्होंने बताया कि किसानों को कुछ फसलों का 10 से 15 प्रतिशत उत्पादन ही खरीदा गया है, उसमें भी पंजीकरण से लेकर सरकारी एंजेंसियों तक भ्रष्टाचार के चलते किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।     पायलट ने फसल बीमा योजना के तहत प्रदेश सरकार द्वारा बीमा प्रीमियम की राशि बढ़ाये जाने को किसान विरोधी कदम बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्वार ओर धान जैसी फसलों की बीमा प्रीमियम राशि को लगभग दुगना कर दिया गया है और कपास की बीमा प्रीमियम राश 1490 रूपये प्रति हेक्टेयर से बढ़ाकर 4040 रूपये कर दी गयी है। 

इससे भी बड़ी विडम्बना यह है कि कपास की बीमा प्रीमियम राशि में से सरकारी हिस्सेदारी को समाप्त कर किसानों पर पूरा बोझ डाल दिया हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सकरार की किसान विरोधी नीतियों के कारण सैंकड़ो किसानों को आत्मघाती कदम  उठाने पड़ रहे है।

टॅग्स :सचिन पायलटवसुंधरा राजेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा