लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले ऐतिहासिक गिरावट पर पहुंचा रुपये, कांग्रेस ने सरकार को घेरा, कहा- शर्मनाक एवं काला दिन

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 29, 2018 00:20 IST

गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 49 पैसे लुढ़ककर अब तक के निम्नतम स्तर 69.10 रुपये पर आ गया। 

Open in App

नई दिल्ली, 29 जून: कांग्रेस ने डॉलर के मुकाबले रुपये के अब तक सबसे निचले स्तर पर चले जाने को भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए ‘शर्मनाक और काला दिन’ करार दिया और कहा कि इस स्थिति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश से माफी मांगनी चाहिए। पार्टी नेता प्रमोद तिवारी ने संवाददाताओं से कहा, 'संप्रग सरकार के समय मोदी जी ने कहा था कि लगता है कि डॉलर के मुकाबले रुपया भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह जी की उम्र तक पहुंच जाएगा। उस समय डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत 59 - 60 तक थी।'

ये भी पढ़ें: सर्जिकल स्ट्राइक घमासान पर कुमार विश्वास का वीडियो, 'फर्जी राष्ट्रवादियों' के लिए सुनाया चाणक्य का ये किस्सा

उन्होंने कहा, 'रुपये की कीमत 69 रुपये के पार चला गया। आज भारत की अर्थव्यवस्था के इतिहास में सबसे काला दिन है।' तिवारी ने कहा, 'मोदी जी आपको हाथ जोड़कर सारे भारतवर्ष से क्षमा मांगनी चाहिए कि आपकी गलत अर्थव्यवस्था के कारण 59 रुपया एक डॉलर के मुकाबले 69 रुपए हो गया है।' कांग्रेस नेता ने कहा, 'मनमोहन सिंह जी ने संसद में कहा था कि नोटबंदी संगठित लूट है और यह बात भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के निर्देशन में चलने वाले सहकारी बैंकों में जमा रिकोर्ड राशि से ही साबित भी हो गई है।'

इससे पहले पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, 'प्रिय मोदी जी, आपने रुपये के अवमूल्यन की तुलना मनमोहन सिंह की उम्र से करते हुए उनका मजाक बनाया था। अब डॉलर के मुकाबले रुपया ऐतिहासिक रूप से सबसे निचले स्तर पर चला गया है और आपकी उम्र को पार कर गया है।' उन्होंने कहा, 'एक डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत कब 45 होगी जैसा कि आपने वादा किया था?' 

ये भी पढ़ें: शुजात बुखारी हत्याकांड की पाकिस्तान में रची गई थी साजिश, पुलिस ने खुलासा कर जारी की हत्यारों की तस्वीरें 

दरअसल, सत्ता में आने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रुपयों की गिरावट को लेकर मनमोहन सिंह पर निशाना साधा था। उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा था कि जिस तरह रुपया कमजोर हो रहा है, उससे लगता है कि यह मनमोहन सिंह की उम्र को पार कर जाएगा। गौरतलब है कि आज डॉलर के मुकाबले रुपया 49 पैसे लुढ़ककर अब तक के निम्नतम स्तर 69.10 रुपये पर आ गया। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?