लाइव न्यूज़ :

उपेंद्र कुशवाहा ने एनडीए से अलग होने के दिए संकेत, बोले- 'याचना नहीं अब रण होगा'

By एस पी सिन्हा | Updated: December 7, 2018 04:19 IST

राहुल गांधी से संभावित अपनी अहम मुलाकात के बाद कुशवाहा एनडीए छोडने की घोषणा करेंगे। बताया यह भी जा रहा है कि राहुल गांधी के साथ मुलाकात के बाद वे केंद्रीय मंत्री पद से भी इस्तीफा दे सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउपेंद्र कुशवाहा ने कहा- बिहार में हमारी पार्टी को तोड़ने की कोशिश की जा रही थी।बिहार एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर कुशवाहा ने कहा कि भाजपा से हमारी बात हुई, लेकिन बात नहीं बनी।

केंद्रीय मंत्री एवं रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के एनडीए से अलग होने कयासों के बीच उपेंद्र कुशवाहा ने आज भी तस्वीर साफ नहीं की। मोतिहारी में आयोजित अधिवेशन में भी कुशवाहा ने कोई एलान नहीं किया। रालोसपा के अधिवेशन को संबोधित करते हुए आरएलएसपी प्रमुख कुशवाहा ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की कविता पढते हुए कहा कि याचना नहीं अब रण होगा।

दरअसल, ये पंक्तियां रामधारी सिंह 'दिनकर' की कविता 'कृष्ण की चेतावनी' से ली गई हैं। उन्होंने मंच से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। वहीं, रालोसपा के ट्विटर हैंडल से इसको लेकर ट्वीट भी किया है। वहीं, इन सबके बीच अब ऐसी खबरें आ रही है कि रालोसपा प्रमुख दस दिसंबर को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे।

चर्चा है कि राहुल गांधी से संभावित अपनी अहम मुलाकात के बाद कुशवाहा एनडीए छोडने की घोषणा करेंगे। बताया यह भी जा रहा है कि राहुल गांधी के साथ मुलाकात के बाद वे केंद्रीय मंत्री पद से भी इस्तीफा दे सकते हैं। रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने आज प्रधानमंत्री मोदी को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि मैंने जिसके साथ काम किया और उनके साथ काम करके मुझे कोई बडा परिवर्तन नहीं दिखा। बिहार एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर कुशवाहा ने कहा कि भाजपा से हमारी बात हुई, लेकिन बात नहीं बनी। उन्होंने कहा कि हमने अमित शाह से मिलकर बात करने की कोशिश की, लेकिन वक्त नहीं मिला। हमने बहुत कोशिश की पीएम मोदी से भी मिलें। लेकिन जवाब नहीं आया।

नीतीश कुमार पर साधा निशाना 

कुशवाहा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बार फिर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि मैं नीतीश कुमार को मैं बडा भाई मानता था। लेकिन किसी मंच पर नीतीश जी ने मुझे नीच कहा था। उन्होंने तंज कसा कि भारत सरकार में मंत्री भी हूं, पता नहीं कैसे मैं नीच हो गया? कुशवाहा ने कहा कि बिहार में पंद्रह साल पहले जो हालत वही हाल आज भी है।

कुशवाहा ने बिहा की शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल 

उन्होंने बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि हमने शिक्षा को लेकर हमेशा सवाल उठाए हैं वह बेहद जरूरी हैं। कुशवाहा ने कहा कि राजनीति में मैंने अभी बहुत छोटी यात्रा की है और अभी बहुत लम्बा रास्ता तय करना है। उन्होंने नीतीश कुमार को निशाने पर लेते हुए आरोप लगाया कि बिहार में हमारी पार्टी को तोडने की कोशिश की जा रही थी। हमारी पार्टी को कमजोर करने की हर संभव कोशिश हो रही थी। उन्होंने कहा कि मैं नीतीश जी से कम पढा लिखा नहीं हूं। कुशवाहा ने कहा कि हमने जिसके साथ 10-12 साल लम्बी लडाई लडी वह बेकार चली गई। जो हालत पहले के 15 साल थी वही हाल आज भी है। उन्होंने बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि हमने शिक्षा को लेकर हमेशा सवाल उठाए हैं, वे बेहद जरूरी हैं। जो हाल 15-20 साल पहले था वही हाल आज भी है। उन्होंने कहा कि नीतीश मॉडल में शिक्षा का हाल पूरी तरह बदहाल हो गया है।

टॅग्स :राष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतBihar: नीतीश कुमार के इस्तीफे से पहले नए सीएम को लेकर हलचल तेज, निशांत कुमार के सपोर्ट में लगे पोस्टर

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा