लाइव न्यूज़ :

तेजस्‍वी यादव ने अपनी शादी को लेकर रखी ये नई शर्त, मां राबड़ी देवी ने भी रखी थी शर्त

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 23, 2018 03:42 IST

तेजस्वी यादव क्सर अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। इन्हें अब तक शादी के लिए 44000 प्रस्ताव आ चुके हैं।

Open in App

पटना, 23 मार्च; आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव आरजेडी के मुख्यमंत्री पद का चेहरा हैं। देश की राजनीति में भी जिन युवाओं की चर्चा होती है, उनमें तेजस्वी यादव का नाम शामिल है। हाल ही में हुए बिहार के उपचुनावों में उन्होंने साबित कर दिया है कि वह लालू प्रसाद यादव की जिम्मेदारियों को वह बखूबी निभा रहे हैं। हालांकि वह बिहार के अगले मुख्यमंत्री बनते है या नहीं ये तो आने वाला वक्त तय करेगा लेकिन तेजस्वी उपयुक्त कुंवारे हैं इसमें कोई दो राय नहीं हैं।

शादी को लेकर तेजस्वी ने कही ये बात 

तेजस्वी अक्सर अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। तेजस्वी यादव को अब तक शादी के लिए 44000 प्रस्ताव आ चुके हैं। हालही में तेजस्वी यादव से जब उनकी शादी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने शादी के लिए एक नई शर्त रख दी। शादी को लेकर तेजस्वी यादव का कहना है कि सबसे पहले वह अपने कुछ बड़े भाइयों की शादी हो जाने देना चाहते हैं। जिसके बाद ही वह शादी करेंगे। 

तेजस्वी यादव के बड़े भाइयों की लिस्‍ट में सबसे पहला नाम तेज प्रताप यादव का नहीं बल्कि केन्‍द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान का आता है। उसके बाद सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशान्त का है। फिर जाकर उनके अपने भाई तेजप्रताप यादव हैं। तेजस्वी का कहना है कि जब राजनीति के मेरे बड़े भाई चिराग पासवान और निशांत कुमार शादी करे लेंगे तो मैं भी अपनी शादी का प्लान करूंगा।

माता-पिता की मर्जी से करेंगे शादी 

हालांकि तेजस्वी ने इस बात को साफ किया है कि वह शादी अपने माता-पिता की मर्जी से करेंगे। गौरतलब है कि तेजस्वी की शादी को लेकर राबड़ी देवी ने कहा था कि वह संस्कारी और पारंपरिक लड़की को ही अपने घर की बहू बनाएंगी। राबड़ी ने कहा था कि हमें सिनेमा हॉल और मॉल जाने वाली लड़की नहीं चाहिए। घर चलाने वाली, बड़े-बुजुर्ग का सेवा करने वाली लड़की चाहिए। हालांकि राबड़ी देवी के इस बयान की काफी आलोचना भी हई थी।

 44 हजार शादी के आए थे प्रस्ताव

तेजस्वी यादव की शादी की चर्चा मीडिया में तब से होने लगी जब बिहार के पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा यह सूचना दी गई थी कि  उन नंबरों पर 47 हजार प्राप्त हुए संदेशों में से लगभग 44 हजार शादी के तत्कालीन विभागीय मंत्री तेजस्वी यादव की शादी के लिए प्रस्ताव  हैं। सिर्फ 3000 संदेश सड़कों की खराब हालत से संबंधित हैं। हालांकि तेजस्वी ने इस बात को गलत करार दिया था।

टॅग्स :तेजस्वी यादवतेज प्रताप यादवआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा