लाइव न्यूज़ :

चीन को लेकर राहुल गांधी ने कहा- चाहे राजनीतिक जीवन ही क्यों न खत्म हो जाए, चीनी घुसपैठ के मुद्दे पर झूठ नहीं बोलने वाला हूं

By भाषा | Updated: July 27, 2020 12:45 IST

राहुल गांधी ने कहा कि चीनी सेना का भारत में घुसपैठ करके घुसना मुझे परेशान करती है। इससे मेरा खून खौलने लगता है कि कैसे एक दूसरा देश हमारे इलाके में घुस आया?

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने कहा कि चीन के मामले में यदि कोई चाहता है कि मैं चुप रहूं और अपने लोगों से झूठ बोलूं तो ऐसा नहीं होने वाला है। राहुल गांधी ने कहा कि मैंने चीन के घुसपैठ से जुड़ी उपग्रह की तस्वीरें देखी हैं, मैंने पूर्व सैन्यकर्मियों से बात की है।राहुल गांधी ने कहा कि वो लोग जो चीनियों के हमारे देश में घुसने के बारे में झूठ बोल रहे वह लोग राष्ट्रवादी नहीं हैं।

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गतिरोध की पृष्ठभूमि में सोमवार को कहा कि वह चीन की घुसपैठ पर झूठ नहीं बोलने वाले हैं, चाहे उनका राजनीतिक जीवन ही क्यों न खत्म हो जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि चीनी सैनिकों की भारतीय सीमा में घुसपैठ को नकारने और इस विषय पर झूठ बोलने वाले देशभक्त नहीं हैं।

उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा, ‘‘एक भारतीय होने के नाते मेरी पहली प्राथमिकता देश और इसकी जनता है। उन लोगों के बारे में आपका क्या ख्याल है जो कहते हैं कि प्रधानमंत्री से चीन पर आपके सवाल भारत को कमजोर कर रहे हैं ? यह एकदम साफ है कि चीनी हमारे इलाके में घुस गये हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि चीनी सेना का भारत में घुसपैठ करके घुसना मुझे परेशान करती है। इससे मेरा खून खौलने लगता है कि कैसे एक दूसरा देश हमारे इलाके में घुस आया?’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘ अब आप एक राजनीतिज्ञ के तौर पर चाहते हैं कि मैं चुप रहूं और अपने लोगों से झूठ बोलूं तो ऐसा नहीं होने वाला है।

मैंने उपग्रह की तस्वीरें देखी हैं, मैंने पूर्व सैन्यकर्मियों से बात की है। अगर आप चाहते हैं कि मैं झूठ बोलूं कि चीनी इस देश में नहीं घुसे हैं तो मैं झूठ नहीं बोलने वाला। स्पष्ट कर दूं कि मैं ऐसा नहीं करने वाला। चाहे मेरा पूरा भविष्य डूब जाए लेकिन मैं झूठ नहीं बोल सकता।’’

चीन की घुसपैठ के मुद्दे को पिछले कई हफ्तों से उठा रहे राहुल गांधी ने दावा किया, ‘‘मेरा मानना है कि वो लोग जो चीनियों के हमारे देश में घुसने के बारे में झूठ बोल रहे वही लोग राष्ट्रवादी नहीं हैं। मेरे ख्याल में जो लोग झूठ बोल रहे और कह रहे हैं कि चीनी भारत में नहीं घुसे हैं, वो देशभक्त नहीं हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इसलिए स्पष्ट कह दूं कि मैं चिंता नहीं करता, चाहे इसका राजनीतिक मूल्य भी चुकाना पड़े। मैं चिंता नहीं करता चाहे मेरा राजनीतिक जीवन पूरी तरह खत्म हो जाए। जहां तक भारतीय क्षेत्र का संबंध है, मैं इस बारे में केवल सच बोलूंगा।’’

गौरतलब है कि लद्दाख में एलएसी पर पिछले कई हफ्तों से तनाव बना हुआ है। दोनों देशों के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है और चीन ने अपने सैनिकों को पीछे हटाने पर सहमति जताई थी, हालांकि खबरों में कहा गया है कि कुछ इलाकों में गतिरोध की स्थिति अब भी बनी हुई है।  

टॅग्स :चीनराहुल गांधीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा