लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा चुनाव: ज्योतिरादित्य सिंधिया और सोलंकी के नामांकन पर आपत्तियां खारिज, दोनों के पर्चे स्वीकार

By भाषा | Updated: March 17, 2020 23:18 IST

मध्य प्रदेश से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए 26 मार्च को होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस के उम्मीदवारों दिग्विजय सिंह और फूल सिंह बरैया ने सोमवार को भाजपा उम्मीदवारों सिंधिया और सोलंकी के नामांकन पर लिखित आपत्ति दर्ज करवाते हुए उसे खारिज करने की मांग की थी।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को नामांकन पत्रों की जांच के दिन दिग्विजय ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई थी कि सिंधिया ने अपने खिलाफ लंबित मामलों का ब्योरा नहीं दिया है। इसलिए उनका नामांकन निरस्त किया जाना चाहिए। बरैया ने आपत्ति दर्ज कराई थी कि सोलंकी का नामांकन पत्र खारिज किया जाना चाहिए क्योंकि नामांकन दाखिल करने के एक दिन बाद 13 मार्च को उनका सरकारी नौकरी से त्यागपत्र स्वीकार हुआ है।

मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव एवं राज्यसभा निर्वाचन अधिकारी ए.पी. सिंह ने प्रदेश की राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवारों ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रोफेसर सुमेर सिंह सोलंकी द्वारा दाखिल किये नामांकनों के खिलाफ कांग्रेस उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों को मंगलवार को खारिज कर दिया जिसके बाद दोनों के पर्चे स्वीकार कर लिये गये। यह जानकारी मध्य प्रदेश के पूर्व महाधिवक्ता पुरूषेन्द्र कौरव ने दी है।

मध्य प्रदेश से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए 26 मार्च को होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस के उम्मीदवारों दिग्विजय सिंह और फूल सिंह बरैया ने सोमवार को भाजपा उम्मीदवारों सिंधिया और सोलंकी के नामांकन पर लिखित आपत्ति दर्ज करवाते हुए उसे खारिज करने की मांग की थी।

सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच के दिन दिग्विजय ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई थी कि सिंधिया ने अपने खिलाफ लंबित मामलों का ब्योरा नहीं दिया है। इसलिए उनका नामांकन निरस्त किया जाना चाहिए। वहीं, बरैया ने आपत्ति दर्ज कराई थी कि सोलंकी का नामांकन पत्र खारिज किया जाना चाहिए क्योंकि नामांकन दाखिल करने के एक दिन बाद 13 मार्च को उनका सरकारी नौकरी से त्यागपत्र स्वीकार हुआ है।

सोलंकी, बड़वानी के शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सहायक प्रोफेसर (इतिहास) के तौर पर पदस्थ थे और उन्होंने 12 मार्च को अपनी सरकारी नौकरी से त्यागपत्र दिया था। इनकी आपत्तियों पर चुनाव अधिकारी सिंह ने सिंधिया एवं सोलंकी को अपना पक्ष रखने लिए आज सुबह 10 बजे अपने कार्यालय में बुलाया था। सुनवाई के बाद उन्होंने दोनों भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन पर उठायी गयी आपत्तियों को खारिज कर दिया और उनके नामांकन स्वीकार कर लिए।

टॅग्स :मध्य प्रदेशराज्यसभा चुनावज्योतिरादित्य सिंधियादिग्विजय सिंहलोकमत हिंदी समाचारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा