लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र से राज्यसभा चुनावः उदयनराजे भोसले और संजय ककाड़े में ठनी, टिकट को लेकर भाजपा के दोनों नेता आपस में उलझे

By भाषा | Updated: February 21, 2020 19:38 IST

राकांपा छोड़ कर भाजपा में आए ककाड़े लोकसभा चुनाव हार गए थे। महाराष्ट्र से राज्यसभा में सात सदस्यों का कार्यकाल इस साल दो अप्रैल को समाप्त होने जा रहा है। इनमें से एक ककाड़े भी हैं। भोसले ने 2019 का लोकसभा चुनाव सतारा से जीता था।

Open in App
ठळक मुद्देककाड़े ने कहा ‘‘मुझे लगता है कि भाजपा को उन्हें (भोसले को) राजयसभा सदस्य बनाने की जल्दी नहीं होगी।मुझे पूरा भरोसा है कि मैं एक बार फिर राज्यसभा के लिए चुना जाऊंगा।

भाजपा की ओर से महाराष्ट्र से राज्यसभा की सीट की पेशकश उदयनराजे भोसले को किए जाने की अटकलों के बीच भगवा पार्टी के एसोसिएट सदस्य और राज्यसभा सांसद संजय ककाड़े ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें उच्च सदन में अपना एक और कार्यकाल मिलने का पूरा भरोसा है।

राकांपा छोड़ कर भाजपा में आए ककाड़े लोकसभा चुनाव हार गए थे। महाराष्ट्र से राज्यसभा में सात सदस्यों का कार्यकाल इस साल दो अप्रैल को समाप्त होने जा रहा है। इनमें से एक ककाड़े भी हैं। भोसले ने 2019 का लोकसभा चुनाव सतारा से जीता था।

भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने संसद से इस्तीफा दे दिया। लेकिन उप चुनाव में उन्हें राकांपा प्रत्याशी ने हरा दिया था। यहां एक संवाददाता सम्मेलन में ककाड़े ने कहा ‘‘विधानसभा चुनाव में एसोसिएट सदस्य के तौर पर पार्टी को दिए गए मेरे योगदान को देखते हुए मुझे पूरा भरोसा है कि मैं एक बार फिर राज्यसभा के लिए चुना जाऊंगा।’’

भोसले पर कटाक्ष करते हुए ककाड़े ने कहा ‘‘मुझे लगता है कि भाजपा को उन्हें (भोसले को) राजयसभा सदस्य बनाने की जल्दी नहीं होगी। (राकांपा से) इस्तीफा देने, भाजपा में शामिल होने और उप चुनाव हारने के अलावा उनका पार्टी में कोई योगदान नहीं है। यहां तक कि वह तो अपने रिश्ते के भाई (शिवेन्द्र राजे भोसले) को छोड़ कर अपने जिले से (भाजपा के) दूसरे प्रत्याशियों को जितवा भी नहीं सके।’’ 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मुंबईदेवेंद्र फड़नवीससंसदजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा