लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा चुनाव 2020: राजस्थान की सियासत का चढ़ा पारा, बोले सचिन पायलट- हमारे पास है पर्याप्त जनादेश, दोनों उम्मीदवार जीतेंगे

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 11, 2020 19:58 IST

Raja Sabha election 2020: राजस्थान में राज्यसभा की तीन सीटों के लिये चुनाव 19 जून को होगा जिसके लिये कांग्रेस ने के सी वेणुगोपाल और नीरज डांगी को प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतारा है।

Open in App
ठळक मुद्दे सचिन पायलट ने दावा किया कि राज्यसभा की दो सीटों पर उनकी पार्टी के उम्मीदवार जीतेंगे। सचिन पायलट ने कहा कि साफतौर पर बताना चाहता हूं कि कांग्रेस के पास पर्याप्त जनादेश है।

जयपुर: राजस्थान से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चुनाव से पहले राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर कांग्रेस और निर्दलीय विधायकों को प्रलोभन देने के आरोप लगाए गए हैं। इस बीच प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने दावा किया कि राज्यसभा की दो सीटों पर उनकी पार्टी के उम्मीदवार जीतेंगे। 

सचिन पायलट ने कहा, 'मैं साफतौर पर बताना चाहता हूं कि कांग्रेस के पास पर्याप्त जनादेश है, निर्दलीय विधायकों और अन्य पार्टियों के विधायकों का समर्थन प्राप्त है। हमारे दोनों उम्मीदवार चुनाव में जीतेंगे। चुनाव से पहले कई तरह की बातें होती है लेकिन सभी को जमीनी हकीकत पता है, संख्या बल हमारे पास है।' 

उपमुख्यमंत्री पायलट ने कहा, 'कांग्रेस ने उपचुनाव के बाद विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज की और अब राज्यसभा सीटों पर पार्टी के उम्मीदवार जीतेंगे। इस पर किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए। पार्टी के विधायक एकजुट है।' पार्टी विधायकों को रिसॉर्ट में बुलाये जाने पर पायलट ने कहा कि पार्टी को अन्य राज्यों जैसे गुजरात में कुछ विधायकों ने त्यागपत्र दे दिया, जैसी घटनाओं का अनुभव है। 

उन्होंने कहा, 'लोग प्रयास कर रहें है, लेकिन राजस्थान की जनता एकजुट है और ईमानदार है। हमारे पास जनाधार है, यहां तक की निर्दलीय विधायकों और अन्य पार्टियों का भी हमारे पास समर्थन है। बीजेपी के दूसरे उम्मीदवार के जीतने की कोई संभावना नहीं है।' 

राज्यसभा चुनावः राजस्थान में 19 जून को चुनाव

राजस्थान में राज्यसभा की तीन सीटों के लिये चुनाव 19 जून को होगा जिसके लिये कांग्रेस ने के सी वेणुगोपाल और नीरज डांगी को प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं बीजेपी ने शुरूआत में राजेन्द्र गहलोत को अपना प्रत्याशी बनाया था लेकिन पार्टी ने नामांकन के अंतिम दिन ओंकार सिंह लखावत को दूसरे प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा है। 

'कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट'

इस बीच सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी ने भी पार्टी के उम्मीदवारों के जीतने का विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की साजिश को सफल नहीं होने देंगे, हम खरीद-फरोख्त, भ्रष्टाचार को स्वीकार नहीं करेंगे। कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट है। जोशी ने बुधवार को धनबल के आधार पर विधायकों को लुभाने के कथित प्रयासों के बारे में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में शिकायत दर्ज करवाई थी। (समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :राज्यसभा चुनावसचिन पायलटकांग्रेसराजस्थानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा