लाइव न्यूज़ :

राज्य सभा चुनाव चुनाव: कांग्रेस के दो विधायकों ने बीजेपी के लिए किया था वोट, पार्टी ने जारी किया नोटिस

By भाषा | Updated: July 26, 2020 14:38 IST

Open in App
ठळक मुद्देमणिपुर कांग्रेस ने अपने दो विधायकों को जारी किया नोटिसराज्यसभा सीट के लिए हाल में हुए मतदान में बीजेपी के लिए वोट करने पर नोटिस

इम्फाल: मणिपुर प्रदेश कांग्रेस समिति ने राज्य से एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए हाल में हुए चुनाव में कथित रूप से भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में मतदान करने के लिए अपने दो विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। वांगखेई विधायक ओकराम हेनरी सिंह और सगोलबंद विधायक राजकुमार इमो सिंह को शुक्रवार को नोटिस जारी किए गए।

नोटिसों में कहा गया है, ‘आपने 19 जून को राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करके भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के फैसले के खिलाफ काम किया और जान-बूझकर इस निर्णय का उल्लंघन किया। इससे हमारे उम्मीदवार को समर्थन देने के हमारी पार्टी के फैसले का ही उल्लंघन नहीं हुआ, बल्कि यह पार्टी सिद्धांतों के लिए भी हानिकारक है।’ भाजपा उम्मीदवार लीसेम्बा सानाजाओबा ने कांग्रेस उम्मीदवार टी मांगी बाबू को हराकर राज्यसभा चुनाव जीता था।

सानाजाओबा को 28 और बाबू को 24 मत मिले थे। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि ओकराम ने भाजपा उम्मीदवार की जीत के बाद आयोजित समारोह में शिरकत की थी। राजकुमार पर पार्टी की अनुमति के बिना 30 जुलाई को चार्टर्ड विमान से मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता एन बीरेन सिंह के साथ नयी दिल्ली जाने का आरोप है।

दोनों विधायकों से इस बारे में बात करने के लिए संपर्क नहीं हो सका। कांग्रेस मणिपुर इकाई ने ‘‘पार्टी विरोधी’’ गतिविधियों के लिए दोनों से दो सप्ताह में जवाब देने को कहा है।

टॅग्स :राज्यसभा चुनावमणिपुरकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा