लाइव न्यूज़ :

सियासी जोड़तोड़ की चर्चाः राजस्थान को मध्य प्रदेश बनाना आसान नहीं, लेकिन...

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: June 11, 2020 19:10 IST

सीएम गहलोत आज की सियासत के पक्के खिलाड़ी हैं, इसलिए भी बीजेपी की राह आसान नहीं है, परन्तु यह देखना दिलचस्प होगा कि वे बीजेपी के लगातार सियासी हमलों से कैसे बचाव करते हैं और कैसे सियासी संतुलन कायम रखते हैं?

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का कहना है कि- इस बात का मुझे गर्व है कि मैं इस राजस्थान की धरती पर मुख्यमंत्री हूं.धरती के लाल ऐसे हैं जो बिना सौदे के और बिना लोभ-लालच के सरकार का साथ देते हैं!बीजेपी राजस्थान में कांग्रेस की कच्ची कड़ियां तलाश रही है, तो सीएम गहलोत के सामने इन कच्ची कड़ियों की पहचान और उन्हें संभाल कर रखने की चुनौती है.

जयपुरः इन दिनों एक बार फिर राजस्थान में मध्य प्रदेश जैसी सियासी जोड़तोड़ की चर्चाएं हैं, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या ऐसा करना राजस्थान में आसान है?

इस संबंध में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का कहना है कि- इस बात का मुझे गर्व है कि मैं इस राजस्थान की धरती पर मुख्यमंत्री हूं, जिस धरती के लाल ऐसे हैं जो बिना सौदे के और बिना लोभ-लालच के सरकार का साथ देते हैं!

लेकिन, बीजेपी अच्छी तरह से जान चुकी है कि आज बहुमत सेवा से नहीं सिक्कों से मिलता है, लिहाजा राजस्थान में उसके प्रयास जारी रहेंगे. बीजेपी राजस्थान में कांग्रेस की कच्ची कड़ियां तलाश रही है, तो सीएम गहलोत के सामने इन कच्ची कड़ियों की पहचान और उन्हें संभाल कर रखने की चुनौती है.

कुछ नेता इस राजनीतिक आपदा को अवसर की तरह देख रहे हैं, जो इधर हैं उन्हें मंत्री जैसे पद उधर जाने से रोक सकते हैं, तो उधर से कोई बड़ा फायदा मिलने पर कुछ का राजनीतिक हृदय परिवर्तन संभव है.बीजेपी के लिए एक बड़ी बाधा ज्योतिरादित्य सिंधिया भी हैं.

मध्य प्रदेश में उन्होंने अपनी टीम के साथ बीजेपी में प्रवेश किया था, लेकिन अभी तक उनकी टीम को संतोषजनक राजनीतिक परिणाम प्राप्त नहीं हुए हैं, लिहाजा राजस्थान में बड़ी सियासी तोड़फोड़ करना इस वक्त थोड़ा मुश्किल है.

सीएम गहलोत आज की सियासत के पक्के खिलाड़ी हैं, इसलिए भी बीजेपी की राह आसान नहीं है, परन्तु यह देखना दिलचस्प होगा कि वे बीजेपी के लगातार सियासी हमलों से कैसे बचाव करते हैं और कैसे सियासी संतुलन कायम रखते हैं?

टॅग्स :राजस्थानकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)वसुंधरा राजेअशोक गहलोतसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा