लाइव न्यूज़ :

राजनाथ सिंह ने शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट में जख्मी हुए नौसेना के पूर्व अफसर से की बात, कहा- ऐसी घटना स्वीकार नहीं

By अनुराग आनंद | Updated: September 12, 2020 19:40 IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा कि पूर्व सैनिक पर इस तरह का हमला अत्यंत खेदजनक है और इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। 

Open in App
ठळक मुद्देनौसेना के पूर्व अधिकारी मदन शर्मा पर हमले के केस में गिरफ्तार सभी आरोपियों को जमानत मिल गईघटना के बारे में मदन शर्मा ने कहा कि मैसेज को फॉरवर्ड करने के बाद मुझे धमकी भरे फोन कॉल भी आए।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस तरह की घटना को किसी भी तरह से स्वीकार नहीं किया जाएगा।

नई दिल्ली:महाराष्ट्र में कुछ असमाजिक तत्वों ने उद्धव ठाकरे से जुड़े एक कार्टून को शेयर करने के बाद पूर्व नौसेना के अफसर को न सिर्फ धमकी दी, बल्कि उनके साथ मारपीट भी की। इसके बाद मामला सामने आते ही देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नौसेना के पूर्व अफसर से फोन पर बात कर उनका हाल जाना।

राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि नौसेना के पूर्व अधिकारी मदन शर्मा से बात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की है। मुंबई में मदन शर्मा पर कुछ गुंडो ने हमला किया था। 

इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने लिखा कि पूर्व सैनिक पर इस तरह का हमला अत्यंत खेदजनक है और इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। 

इस मामले में एलजेपी नेता चिराग पासवान ने ये कहा-

बता दें कि एक स्केच फॉरवर्ड करने के बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा एक रिटायर नेवी ऑफिसर को पीटने के मामले पर लोजपा नेता चिराग पासवान ने कहा कि आज सहनशीलता इतनी कम हो गई है कि 1 स्केच को फॉरवर्ड करने पर रिटायर्ड नेवी ऑफिसर को पीटा गया है।

उन्होंने कहा कि यह सोचने वाली बात है कि जिन्होंने उन्हें मारा (शिवसेना कार्यकर्ता) उनके संस्थापक स्व. बाला साहब ठाकरे जी खुद अच्छा स्केच बनाते थे। चिराग पासवान ने कहा कि यह बेहद चिंता की बात है कि जिन्होंने पीटा उन्हें कुछ घंटों में ही जमानत मिल गई।  

रिटायर्ड नेवी ऑफिसर को मारपीट मामले आरोपियों को मिली जमानत-

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में नौसेना के पूर्व अधिकारी मदन शर्मा पर हमले के केस में गिरफ्तार सभी आरोपियों को जमानत मिल गई है। सभी आरोपियों को 5 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत मिली है। कोरोना महामारी के दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए यह जमानत दी गई है।

बता दें कि नौसेना के पूर्व अधिकारी मदन शर्मा पर हमले के केस में अब तक छह लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। लेकिन मदन शर्मा के परिजन इस गिरफ्तारी से संतुष्ट नहीं थे। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक शिवसेना का शाखा प्रमुख कमलेश कदम भी है।

जानें क्या है पूरा मामला?

मालूम हो कि महाराष्ट्र में शुक्रवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर बने एक कार्टून को वाट्सऐप पर साझा करने पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने एक सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी मदन शर्मा (65) से मारपीट की। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना के बारे में मदन शर्मा ने कहा कि मैसेज को फॉरवर्ड करने के बाद मुझे धमकी भरे फोन कॉल आए।

उसके बाद शुक्रवार को 8-10 लोगों ने मुझ पर हमला किया। मदन शर्मा ने कांदिवली के समता नगर पुलिस स्टेशन में  शिवसेना के कमलेश कदम और उनके 8 से 10 साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने कहा कि इस संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

 इस घटना पर विरोध करते हुए बीजीपी विधायक अतुल भातखलकर ने कहा कि ऐसा करने वालों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। इस पूरे मामले को लेकर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी घटना पर ट्विटर के जरिए विरोध प्रकट किया है।

टॅग्स :राजनाथ सिंहमहाराष्ट्रनेवी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा