लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Politics: कांग्रेस विधायक का आरोप, संजय जैन ने भाजपा नेताओं से मिलवाने के लिए किया था संपर्क

By भाषा | Updated: July 20, 2020 04:54 IST

कांग्रेस विधायक ने दावा किया कि संजय जैन ने उन्हें वसुंधरा राजे से नई दिल्ली में और उसके बाद जयपुर में मिलने को कहा था।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस विधायक राजेन्द्र गुढा ने कहा कि भाजपा सदन में शक्ति परीक्षण की मांग नहीं कर रही है क्योंकि वो जानते है कि हम बहुमत में है।  कांग्रेस विधायक राजेन्द्र गुढा ने कहा कि भाजपा की मध्यस्था करने वाले लोग सक्रिय थे लेकिन वो अपने प्रयासों में सफल नहीं हुए।

जयपुर: कांग्रेस विधायक राजेन्द्र गुढा ने रविवार को आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार को अस्थिर करने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों में गिरफ्तार किये गये संजय जैन ने उनसे करीब आठ महीने पहले सम्पर्क कर उनकी मुलाकात पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और अन्य भाजपा नेताओं से करवाने को कहा था।

गुढा ने रविवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया, ‘‘भाजपा का यह गेम प्लान कई दिनों से चल रहा था। आठ महीने पहले वह (जैन) मेरे पास आए थे और मुझे वसुंधरा राजे और अन्य भाजपा नेताओं से मिलने को कह रहे थे। उनके मध्यस्था करने वाले लोग सक्रिय थे लेकिन वो अपने प्रयासों में सफल नहीं हुए।’’

उन्होंने दावा किया कि जैन ने उन्हें राजे से नई दिल्ली में और उसके बाद जयपुर में मिलने को कहा था। गुढा ने कहा कि भाजपा सदन में शक्ति परीक्षण की मांग नहीं कर रही है क्योंकि वो जानते है कि हम बहुमत में है।  

टॅग्स :राजस्थानसचिन पायलटअशोक गहलोतकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा