लाइव न्यूज़ :

सचिन पायलट या अशोक गहलोत, किसे मिलेगी राहत? राजस्थान के सियासी ड्रामे पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

By विनीत कुमार | Updated: July 27, 2020 08:42 IST

सुप्रीम कोर्ट में आज राजस्थान कांग्रेस में जारी घमासान पर सुनवाई होनी है। राजस्थान हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से भी पिछले हफ्ते सचिन पायलट गुट को राहत मिलती नजर आई है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान सियासी घमासान पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, दिन में 11 बजे से होगी सुनवाईसूत्रों के अनुसार कांग्रेस के अंदर याचिका वापस लेने पर भी चल रहा है विचार

राजस्थान में कांग्रेस के अंदर जारी घमासान पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट दरअसल राजस्थान स्पीकर सीपी जोशी की उस याचिका पर सुनवाई करेगे जिसमें उन्हें राजस्थान हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी है। हाई कोर्ट सचिन पायलट समेत कांग्रेस के 19 बागी विधायकों को अयोग्य घोषित करने की स्पीकर की कार्यवाही पर रोक लगा चुका है। 

इससे पहले हालांकि पिछले हफ्ते स्पीकर की हाईकोर्ट के फैसला सुनाने से रोकने की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि हाई कोर्ट आदेश सुना सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने लेकिन कहा है कि वह बड़े कानूनी मुद्दे पर विचार करेगा। ऐसे में आज स्पीकर सीपी जोशी की कोशिश हाई कोर्ट के फैसले को निरस्त कराने की होगी।

सुप्रीम कोर्ट ने पिछली हफ्ते सुनवाई में कहा था कि क्या पार्टी के भीतर रहकर असहमति की आवाज उठाने वाले को अयोग्य करार देकर उसकी आवाज को दबाया जा सकता है? साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने सवाल उठाया था कि अगर असहमति की आवाज को अयोग्यता से दबाया तो लोकतंत्र कैसे बचेगा।

इस सुनवाई के दौरान तब कांग्रेस की ओर से कपिल सिब्बल ने 1992 के बहुचर्चित किहोतो होलोहान प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के ही फैसले का उल्लेख किया जिसमे कहा गया था कि संविधान की 10वीं अनुसूची के तहत अध्यक्ष द्वारा की गयी अयोग्यता की कार्यवाही में अदालतें हस्तक्षेप नहीं कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि कोर्ट सिर्फ उसी स्थिति में हस्तक्षेप कर सकता है जब अध्यक्ष ने सदन के किसी सदस्य को अयोग्य या निलंबित करने का फैसला ले लिया हो।

सुप्रीम कोर्ट से अपनी याचिका वापस लेगी कांग्रेस

इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस में सुप्रीम कोर्ट में मामले को लेकर एक राय नहीं है। ऐसे में सूत्रों के अनुसार याचिका वापस लेने पर भी विचार हो रहा है। सूत्रों के अनुसार पार्टी का एक धड़ा इस पूरे मसले का राजनीतिक हल निकाला जाए। वहीं, दूसरा वर्ग कोर्ट में हल चाहता है।

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते सचिन पायलट और उनके साथी विधायकों ने स्पीकर के अयोग्यता नोटिस के खिलाफ राजस्थान हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाई कोर्ट ने तब दो दिन का समय लेते हुए स्पीकर को अयोग्यता को लेकर कोई कदम आगे नहीं बढ़ाने और कार्रवाई नहीं करने के निर्देश दिए थे। 

इसके बाद स्पीकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट से भी पायलट गुट को ही राहत मिली। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राजस्थान हाई कोर्ट इस मामले में अपना आदेश सुना सकता है। राजस्थान हाई कोर्ट ने इसके बाद अपने आदेश में यथास्थिति को बनाए रखने को कहा। 

टॅग्स :सचिन पायलटसुप्रीम कोर्टअशोक गहलोतराजस्थानकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा