लाइव न्यूज़ :

राजस्थान सियासी ड्रामे पर वसुंधरा राजे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कांग्रेस के कलह का नुकसान जनता को उठाना पड़ रहा

By धीरज पाल | Updated: July 18, 2020 16:33 IST

राजस्थान सियासी ड्रामे के बीच पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। वसुंधरा राजे ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस के आंतरिक कलह का नुकसान आज राजस्थान की जनता को उठाना पड़ रहा है।

Open in App

राजस्थान में जारी राजनीतिक सियासत के बीच आखिरकार पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने आज चुप्पी तोड़ दी है। राजस्थान सियासी ड्रामे के बीच राजे ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। वसुंधरा राजे ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस के आंतरिक कलह का नुकसान आज राजस्थान की जनता को उठाना पड़ रहा है। ऐसे समय में जब हमारे प्रदेश में कोरोना से 500 से अधिक मौतें हो चुकी है और  रीब 28 हजार लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। 

वसुंधरा राजे ने कई प्वाइंट सामने रखें उन्होंने कहा कि ऐसे में जब टिड़्डी हमारे किसानों के खेतों प लगातार हमले कर रही हैं.. ऐसे समय में जब हमारी महिलाओं के खिलाफ अपराध ने सीमाएं लांघ दी है.. ऐसे समय में जब प्रदेश भर में बिजली समस्या चरम पर है और ये केलव मैं कुछ ही समस्यां बता रही हुं। 

वसंधरा राजे यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, भाजपा और भाजपा नेतृत्व पर दोष लगाने का प्रयास कर रही है।  सरकार के लिए सिर्फ और सिर्फ जनता का हित सर्वोपरि होना चाहिए। कभी तो जनात के बारे में सोचिए!

 उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने एक ऑडियो टेप का हवाला देते हुए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को गिरफ्तार करने की मांग की है और आरोप लगाया है कि वे पार्टी के बागी विधायक भंवरलाल शर्मा के साथ मिलकर अशोक गहलोत सरकार को गिराने की साजिश में शामिल हैं। हालांकि शेखावत ने कहा है कि ऑडियो में उनकी आवाज नहीं है और वे किसी भी जांच के लिए तैयार हैं। शर्मा और भाजपा ने इस ऑडियो को फर्जी बताया है। 

वहीं, गोविंद सिंह डोटासरा शनिवार को राजस्थान कांग्रेस के नए अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार प्रेस को संबोधित करने सामने आए। राजस्थान कांग्रेस ने हरियाणा की बीजेपी सरकार पर एसओजी (SOG) को अपना काम करने से रोकने का आरोप लगाया है। गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि राजस्थान की SOG पुलिस को हरियाणा की भाजपा सरकार की पुलिस के द्वारा रोका गया।

गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, "अगर भाजपा कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त में शामिल नहीं है तो हरियाणा रिजॉर्ट में भाजपा की सरकार के द्वारा हरियाणा पुलिस लगाकर SOG को क्यों रोका गया?" उन्होंने आगे कहा, "राजस्थान की SOG पुलिस को हरियाणा की भाजपा सरकार की पुलिस के द्वारा रोका गया और जब तक रोके रखा जब तक वहां पर ठहरे हुए विधायकों को वहां से चोर रास्ते से दूसरी जगह शिफ्ट नहीं कर दिया गया। ये संविधान और कानून के खिलाफ है।"

टॅग्स :वसुंधरा राजेराजस्थानकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा