लाइव न्यूज़ :

राजस्थान राजनीतिक संकट: अभी होटल में ही रहेंगे अशोक गहलोत समर्थक विधायक

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 31, 2020 06:03 IST

उल्लेखनीय है कि राज्यपाल कलराज मिश्र ने सरकार की ओर से चौथी बार भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए विधानसभा का पांचवां सत्र 14 अगस्त से बुलाने को मंजूरी दे दी. 

Open in App
ठळक मुद्देअशोक गहलोत ने कहा है कि आगामी विधानसभा सत्र में शक्ति परीक्षण होगा.  सचिन पायलट समेत 19 कांग्रेसी विधायक बागी हो चुके हैं, इसके चलते राजस्थान में राजनीतिक संकट है

राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार का समर्थन करने वाले कांग्रेस और अन्य विधायक विधानसभा सत्र तक एक साथ ही रहेंगे. कांग्रेस विधायक दल की आज हुई बैठक में यह फैसला किया गया. इस अवसर पर मौजूद सभी विधायकों ने एकजुटता दोहराई. बैठक जयपुर के बाहर उस होटल में हुई जहां कांग्रेस और उसके समर्थक अन्य विधायक कई दिन से रुके हुए हैं. मुख्य सचेतक महेश जोशी ने कहा कि विधायक अभी 14 अगस्त तक एक साथ रहेंगे.

बैठक को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ-साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने भी संबोधित किया. उल्लेखनीय है कि कई दिन के गतिरोध के बाद राज्यपाल कलराज मिश्र ने विधानसभा का सत्र 14 अगस्त से बुलाने को मंजूरी दे दी है. 15वीं राजस्थान विधानसभा का पांचवां सत्र शुक्रवार 14 अगस्त को प्रात: 11 बजे बुलाया गया है. राजस्थान विधानसभा सचिवालय के अनुसार इस बारे में सचिव प्रमिल कुमार माथुर द्वारा राजस्थान राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित कराई गई है. 

राजस्थान में खरीद-फरोख्त का ‘दाम’ बढ़ा: गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दावा किया कि विधानसभा सत्र बुलाने की तारीख तय होने के बाद राज्य में विधायकों की खरीद-फरोख्त का 'दाम’ बढ़ गया है. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी और सरकार गिराने का षड्यंत्र करने वाली भाजपा को जनता माफ नहीं करेगी.

गहलोत ने कहा कि बसपा के छह विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर बसपा प्रमुख मायावती डर और मजबूरी में बयान दे रही हैं. उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र में शक्ति परीक्षण होगा.  

गहलोत ने यहां उस होटल के बाहर संवाददाताओं से बातचीत की, जहां कांग्रेस और उसके समर्थक विधायक रुके हुए हैं. गहलोत ने कहा, ‘‘जब से विधानसभा सत्र बुलाने की तारीख की घोषणा हुई है, राजस्थान में खरीद-फरोख्त (विधायकों की) का ‘दाम’ बढ़ गया है. 

 इससे पहले पहली किस्त 10 (करोड़ रुपये) और दूसरी किस्त 15 (करोड़ रुपये) की थी. अब पूछा जा रहा है कि आप बताओ, क्या चाहिए आपको?’’ उन्होंने कहा, ‘‘खरीद-फरोख्त का दाम बढ़ चुका है. राजस्थान में मुंहमांगा दाम है.’’

 

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतकांग्रेससचिन पायलट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा