लाइव न्यूज़ :

राजस्थान पुलिस को मानेसर स्थित होटल में विधायकों से पूछताछ के लिए नहीं मिली एंट्री, खाली हाथ लौटी पुलिस

By अनुराग आनंद | Updated: July 20, 2020 01:57 IST

राजस्थान में सियासी उठापटक के बीच शुक्रवार को तीन ऑडियो टेप वायरल होने लगे जिसके बाद कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा से विधायकों की खरीद फरोख्त को लेकर बात कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देटेप कांड में आरोपी विधायक भंवर लाल शर्मा व विश्वेंद्र सिंह से पुलिस पूछताछ करना चाहती है। विधायकों की खरीद फरोख्त को लेकर हो रहे बातचीत के टेप रिकॉर्डिंग मामले में राजस्थान पुलिस ने संजय जैन को गिरफ्तार किया है।कांग्रेस ने टेप कांड मामले में सरकार गिराने की साजिश के तहत गजेंद्र सिंह शेखावत समेत 4 लोगों पर केस दर्ज कराया है।

नई दिल्ली:राजस्थान पुलिस की एक टीम एक बार फिर से हरियाणा राज्य स्थित मानेसर के उस होटल में पहुंच गए हैं, जहां पर इस समय पायलट गुट के विधायक ठहरे हुए हैं। पिछले दो दिनों में दूसरी बार राजस्थान पुलिस पायलट गुट के विद्रोही विधायकों की खोज में यहां पहुंचे हैं।

एनडीटीवी की मानें तो आज फिर से राजस्थान पुलिस को खाली हाथ ही लौटना पड़ा है। हरियाणा पुलिस ने होटल में राजस्थान पुलिस को एंट्री की इजाजत नहीं दी है। 

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार देर शाम को राजस्थान पुलिस की टीम को खाली हाथ यहां से लौटना पड़ा था। दरअसल, टेप कांड में आरोपी विधायक भंवर लाल शर्मा व विश्वेंद्र सिंह से पुलिस पूछताछ करना चाहती है। 

कांग्रेस ने क्या-क्या आरोप लगाए हैं केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर? 

इस मामले में पिछले दिनों कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा,  16 जुलाई को  सनसनीखेज वह चौंकाने वाले ऑडियो मीडिया के माध्यम से सामने आए।

इनमें तथाकथित तौर से भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जी, कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा औप भाजपा नेता संजय जैन जी की तथा कथित बातचीत सामने आई। बीजेपी मंत्री राजस्थान सरकार गिराने का षड़यंत्र कर रहे हैं।  

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला कहा है, हमारी मांग है प्रथम दृष्टि से राजस्थान की कांग्रेस सरकार गिराने की साजिश में शामिल केंद्रीय कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप द्वारा एफआईआर दर्ज की जाए और फौरन गिरफ्तारी हो। इस मामले की जांच भी की जाए। 

जानें क्या है वायरल ऑडियो क्लिप (Viral Audio) का पूरा विवाद, जिसपर इतना घमासान मचा हुआ है? 

राजस्थान के सियासी ड्रामे के बीच 3 ऑडियो क्लिप गुरुवार (16 जुलाई) की शाम से वायरल हो रहे हैं। सबसे ज्यादा ये व्हाट्सएप पर फॉरवर्ड किया गया है। इन तीन ऑडियो में एक ऑडियो एक मिनट 37 सेकेंड का है। वहीं दूसरा 2 मिनट का है और तीसरा ऑडियो छह मिनट 18 सेकेंड का है।

ऑडियो में हिंदी, अंग्रेजी और मारवाड़ी में बात की जा रही है। हालांकि इस ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हो पाई है। तीनों ऑडियो क्लिप जो वायरल हुए हैं,  उसको लेकर दावा किया जा रहा है कि उसमें अशोक गहलोत सरकार को गिराने के लिए विधायकों से डील की जा रही है।

राजस्थान सरकार के ओएसडी लोकेश शर्मा ने इन ऑडिया क्लिप को वायरल किया है। जिसके बाद दावा किया है कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह जयपुर के संजय जैन (कथित बिचौलिया) के जरिए कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा के संपर्क में हैं। 

ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद राजस्थान पुलिस ने संजय जैन नाम के कथित बिचौलिए को गिरफ्तार कर लिया है। संजय जैन पर खरीद फरोख्त में शामिल होने का आरोप है।

टॅग्स :कांग्रेससचिन पायलटअशोक गहलोतराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा