लाइव न्यूज़ :

राजस्थान पंचायत चुनाव: मतदान धीमा, पहले चरण में 87 पंचायत समिति, 2,726 ग्राम पंचायतों पर वोटिंग

By भाषा | Updated: January 17, 2020 13:12 IST

कहीं से किसी अप्रिय घटना का समाचार नहीं है। पहले चरण में 87 पंचायत समिति की 2,726 ग्राम पंचायतों के 26,800 वार्डों के लिए मतदान हो रहा है। इन 87 पंचायत समिति क्षेत्र में कुल 93 लाख 20,684 मतदाता हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि मतदान के पहले दो घंटे में, सुबह दस बजे तक साढ़े आठ प्रतिशत ही मतदान हुआ।जिनमें से 48 लाख 49232 पुरुष और 44 लाख 71405 महिलाएं मतदाता शामिल हैं।

राजस्थान में पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान शुक्रवार को सुबह आठ बजे शुरू हुआ। अनेक इलाकों में कड़ाके की सर्दी के बीच शुरुआती दो घंटे में मतदान बेहद धीमा रहा।

राज्य निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि मतदान के पहले दो घंटे में, सुबह दस बजे तक साढ़े आठ प्रतिशत ही मतदान हुआ। कहीं से किसी अप्रिय घटना का समाचार नहीं है। पहले चरण में 87 पंचायत समिति की 2,726 ग्राम पंचायतों के 26,800 वार्डों के लिए मतदान हो रहा है। इन 87 पंचायत समिति क्षेत्र में कुल 93 लाख 20,684 मतदाता हैं।

जिनमें से 48 लाख 49232 पुरुष और 44 लाख 71405 महिलाएं मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सरपंच पद के लिए 17242 तो पंच के लिए 42 हजार से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में हैं। पहले चरण के चुनाव में 11 हजार से ज्यादा ईवीएम मशीनों के द्वारा चुनाव करवाए जाएंगे।

सभी पंचायतों में स्वतंत्र-निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए 31 भारतीय प्रशासनिक और राजस्थान प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों को लगाया गया है। इसके बाद, 22 जनवरी को होने वाले दूसरे चरण के मतदान में सरपंच के पद के लिए 15334 और पंच के पद के लिए 43376 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे। दूसरे चरण में 25 जिलों में 21 सरपंच और 7466 पंच निर्विरोध चुन लिए गए हैं।

टॅग्स :राजस्थानकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा