लाइव न्यूज़ :

राजस्थान नगर निकाय चुनावः 20 जिला, 90 निकाय, 48 पर कांग्रेस और 37 पर भाजपा का कब्जा, बसपा साफ, जानिए आंकड़े

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 8, 2021 19:48 IST

राजस्थान निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 48 निकायों पर कांग्रेस के अध्यक्ष और 37 पर भाजपा के अध्यक्ष चुने गये है वहीं राकांपा, आरएलपी के एक एक निकायों में बोर्ड बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्दे50 नगर निकायों में अध्यक्ष पदो पर जीत दिलाकर भारतीय जनता पार्टी की जमीन को खिसका दिया।कांग्रेस 48 बोर्ड बनाने में सफल रही है तथा दो नगर निकायों में कांग्रेस के समर्थन से अध्यक्ष बने हैं।विगत चुनावों में भाजपा के 60 निकायों में प्रमुख थे और आज अध्यक्षीय चुनाव में भाजपा को 37 निकायों में ही सिमट गई है।

Rajasthan Municipal Election 2021: राजस्थान में भाजपा को करारा झटका लगा है। कांग्रेस ने भगवा पार्टी को मात दे दी है। 48 निकायों पर सीएम अशोक गहलोत ने कब्जा किया।

राजस्थान के 20 जिलों के 90 निकायों के रविवार को घोषित अध्यक्ष पद के चुनाव परिणामों में 48 निकायों में सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस और 37 निकायों में भाजपा ने बोर्ड बनाया है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 48 निकायों पर कांग्रेस के अध्यक्ष और 37 पर भाजपा के अध्यक्ष चुने गये है वहीं राकांपा, आरएलपी के एक एक निकायों में बोर्ड बनाया है।

वहीं तीन निकायों में निर्दलीय उम्मीदवार अध्यक्ष पद के लिये चुने गये। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि भाजपा शहरी क्षेत्रों के नगर निकायों में अपना वर्चस्व होने का दम्भ भरती रही लेकिन राजस्थान की जनता ने निकाय चुनावों में कांग्रेस पार्टी को 90 नगर निकाय चुनावों में से 50 नगर निकायों में अध्यक्ष पदो पर जीत दिलाकर भारतीय जनता पार्टी की जमीन को खिसका दिया। कांग्रेस 48 बोर्ड बनाने में सफल रही है तथा दो नगर निकायों में कांग्रेस के समर्थन से अध्यक्ष बने हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा अपने अन्दरूनी झगड़ों में उलझी हुई है और जनता के सरोकार से उसने दूरी बना ली है। उन्होंने कहा कि विगत चुनावों में भाजपा के 60 निकायों में प्रमुख थे और आज अध्यक्षीय चुनाव में भाजपा को 37 निकायों में ही सिमट गई है, जबकि कांग्रेस 48 बोर्ड बनाने में सफल रही है तथा दो नगर निकायों में कांग्रेस के समर्थन से अध्यक्ष बने हैं।

डोटासरा ने कहा कि राज्य में जब से राज्य में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी है उसके बाद से नवम्बर 2019 के 49 निकाय चुनाव में से 35 में, नवम्बर-2020 के 50 निकाय चुनावों में से 36 निकायों में कांग्रेस पार्टी ने बोर्ड बनाया था तथा 6 नगर निगम में से 4 निगमों में कांग्रेस बोर्ड बनाने में सफल रही।

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अशोक गहलोतवसुंधरा राजेचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा