लाइव न्यूज़ :

अलवर मॉब लिंचिंग: BJP मंत्री ने कहा- हिन्दुओं की भावना को समझें और गायों की तस्करी को रोकें

By स्वाति सिंह | Updated: July 24, 2018 16:13 IST

इससे पहले कांग्रेस नेता हुसैन दलवाई ने इंद्रेश कुमार  पर निशाना साधते बयान दिया 'इंद्रेश का नाम तो बम विस्फोट के मामले में आया हुआ था।

Open in App

अलवर, 24 जुलाई: अलवर के रकबर की मौत के बाद लगातार नेताओं के मॉब लिंचिंग को लेकर बयान आ रहे हैं। राजस्थान के मंत्री जसवंत सिंह ने मंगलवार को कहा कि मुस्लिमों से अपील करें की वह हिन्दुओं की भावना को समझ गायों की तस्करी को रोकें। उन्हें यह रोकना होगा। जहां तक इससे मौत का सवाल है तो मैं उसके लिए शोक व्यक्त करता हूं। और साथ ही उन लोगों के खिलाफ खड़ा हूं जो कानून को अपने हाथ में लेते हैं। 

ये भी पढ़ें: मॉब लिंचिंग के मुद्दे पर मायावती ने सरकार को घेरा, कहा-BJP देश का माहौल बिगाड़ रही है

इससे पहले कांग्रेस नेता हुसैन दलवाई ने इंद्रेश कुमार  पर निशाना साधते बयान दिया 'इंद्रेश का नाम तो बम विस्फोट के मामले में आया हुआ था। सरकार उसे ऐसा क्यों बोलने की अनुमति देती है? उसे जेल क्यों नहीं भेजा जाता है। हुसैन दलवाई ने मॉब लिंचिंग पर कहा, इंद्रेश कुमार एक अपराधी हैं, जिनका नाम  बम विस्फोट के मामले में आया हुआ था। सरकार उसे ऐसा क्यों बोलने की अनुमति देती है? उसे जेल क्यों नहीं भेजती? उनके साथ अगर मॉब लिंचिंग वाली घटना होगी तो बात समझ में आएगा। लेकिन खैर वह किसी के लिए ऐसा नहीं चाहते हैं, इंद्रेश भारत को पाकिस्तान या  अफगानिस्तान बनाना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें: 2014 के बाद हत्यारी भीड़ ने 100 को मारा, इस कारण से भीड़ ने लोगों को उतारा मौत के घाट

गौरतलब है कि मॉब लिंचिंग के ऊपर  इंद्रेश कुमार ने कहा था, अगर लोग बीफ खाना बंद कर दें तो देश में मॉब लिंचिंग रुक जाएगी। इंद्रेश कुमार ने ये बात तब कही है जब उनसे राजस्थान के अलवर में गोतस्करी के आरोप में हुई रकबर खान की हत्या पर सवाल पूछा गया। मुस्लिमों के बीच काम काम करने वाले आरएसएस के संगठन राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के संरक्षक इंद्रेश कुमार ये भी कहा है मॉब लिंचिंग का स्वागत बिल्कुल नहीं किया जा सकता है। लेकिन फिर भी अगर लोग गाय का मीट खाना बंद कर दें तो ये घटनाएं खुद रूक जाएंगी। 

ये भी पढ़ें: बम ब्लॉस्ट में शामिल रहा है आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार, भारत को पाकिस्तान बनाना चाहता हैः कांग्रेस नेता

बता दें कि राजस्थान के अलवर में रकबर खान उर्फ अकबर खान नाम के शख्स की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर मार डालने की घटना की गूंज मंगलवार को संसद में भी सुनाई दी। अलवर कांड का मुद्दा उठाते हुए विपक्ष ने सरकार से इसे रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की। कांग्रेस ने मॉब लिन्चिंग की घटनाओं की सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज से जांच की मांग की। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :मॉब लिंचिंगराजस्थानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है