लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में संकटः युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मुकेश भाकर पर गाज, गणेश घोघरा होंगे प्रमुख, भाकर सचिन पायलट के साथ खड़े हैं

By भाषा | Updated: July 14, 2020 14:31 IST

जयपुर के फेयरमोंट होटल में बैठक के बाद फैसला किया गया कि सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देभाकर खुलकर पायलट के साथ खड़े हैं और सोमवार एवं मंगलवार को जयपुर में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठकों में शामिल नहीं हुए थे।मुख्यमंत्री गहलोत पर निशाना साधते हुए सोमवार को ट्वीट किया था कि ‘‘हमें गहलोत की गुलामी मंजूर नहीं है।’’ भाकर ने कहा था, ‘‘जिंदा हो तो जिंदा नजर आना जरूरी है,उसूलों पर आंच आए तो टकराना जरूरी है। कांग्रेस में निष्ठा का मतलब है अशोक गहलोत की गुलामी। वो हमें मंजूर नहीं।’’

नई दिल्ली/जयपुरः भारतीय युवा कांग्रेस ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ बगावत करने वाले सचिन पायलट के साथ जा चुके प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मुकेश भाकर को मंगलवार को पद हटा दिया और गणेश घोघरा को नया अध्यक्ष नियुक्त कर दिया।

युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई है। सूत्रों के मुताबिक युवा कांग्रेस ने कांग्रेस के आलाकमान के साथ बातचीत के बाद विधायक भाकर के खिलाफ कार्रवाई करने का मन बनाया है और जल्द ही इसकी घोषणा की जा सकती है।

भाकर खुलकर पायलट के साथ खड़े हैं और सोमवार एवं मंगलवार को जयपुर में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठकों में शामिल नहीं हुए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री गहलोत पर निशाना साधते हुए सोमवार को ट्वीट किया था कि ‘‘हमें गहलोत की गुलामी मंजूर नहीं है।’’ भाकर ने कहा था, ‘‘जिंदा हो तो जिंदा नजर आना जरूरी है,उसूलों पर आंच आए तो टकराना जरूरी है। कांग्रेस में निष्ठा का मतलब है अशोक गहलोत की गुलामी। वो हमें मंजूर नहीं।’’

कांग्रेस ने पायलट को उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाया

कांग्रेस ने राज्य की अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ बगावत करने वाले सचिन पायलट को मंगलवार को उपमुख्यमंत्री एवं पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष पदों से हटा दिया। इसके साथ ही पार्टी ने कड़ा रुख अपनाते हुए पायलट खेमे में गए सरकार के दो मंत्रियों विश्वेंद्र सिंह एवं रमेश मीणा को भी उनके पदों से तत्काल हटा दिया है।

पार्टी ने मौजूदा राजनीतिक संकट के बीच कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नहीं आने वाले तथा पायलट के साथ गए मंत्रियों के अलावा दो अन्य विधायकों को भी उनके पदों से हटा दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यहां संवाददाताओं को बताया कि पायलट को उपमुख्यमंत्री एवं पार्टी प्रदेशाध्यक्ष पदों से हटा दिया गया है।

इसके अलावा विश्वेंद्र सिंह को पयर्टन मंत्री एवं रमेश मीणा को खाद्य आपूर्ति मंत्री पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा पार्टी ने राजस्थान प्रांत युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद से मुकेश भाकर को हटा दिया है। उनकी जगह विधायक गणेश घोघरा नये अध्यक्ष होंगे। इसी तरह राकेश पारीक को हटाकर हेम सिंह शेखावत को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवा दल का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेस विधायक दल की यहां हुई बैठक के बाद यह जानकारी दी गयी।

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राजस्थानअशोक गहलोतसचिन पायलटसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा