लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में सियासी घमासानः पायलट गुट पर बरसे सीएम गहलोत के विधायक, कहा- यदि सजा नहीं मिलती तो इनाम भी न मिले

By धीरेंद्र जैन | Updated: August 12, 2020 18:47 IST

मुख्यमंत्री ने सचिन पायलट और अन्य बागी विधायकों की वापसी को लेकर कांग्रेस विधायकों की नाराजगी पर कहा कि विधायकों की नाराजगी स्वाभाविक है, लेकिन मैंने उन्हेें समझाया है कि लोकतंत्र की रक्षा और राज्य के विकास के लिए हम सब मिलकर आने वाले दिनों में दोगुने जोश के साथ काम करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जैसलमेर से जोधपुर रवाना होने से पूर्व पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह का यह प्रकरण हुआ है।विधायकों को इतने दिनों तक होटलों में रहना पड़ा, ऐसे में विधायकों का नाराज होना स्वाभाविक है।बागियों को उनकी बगावत के लिए यदि कोई सजा नहीं दी जा रही तो उन्हें कांग्रेस में वापसी के लिए किसी प्रकार का इनाम भी नहीं दिया जाना चाहिए।

जयपुरः राजस्थान में 32 दिनों तक चला सियासी घमासान अब खत्म हो चुका है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसे प्रदेशवासियों की जीत करार दिया।

मुख्यमंत्री ने सचिन पायलट और अन्य बागी विधायकों की वापसी को लेकर कांग्रेस विधायकों की नाराजगी पर कहा कि विधायकों की नाराजगी स्वाभाविक है, लेकिन मैंने उन्हेें समझाया है कि लोकतंत्र की रक्षा और राज्य के विकास के लिए हम सब मिलकर आने वाले दिनों में दोगुने जोश के साथ काम करेंगे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जैसलमेर से जोधपुर रवाना होने से पूर्व पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह का यह प्रकरण हुआ है और विधायकों को इतने दिनों तक होटलों में रहना पड़ा, ऐसे में विधायकों का नाराज होना स्वाभाविक है।

उल्लेखनीय है कि गहलोत खेमे के विधायक सचिन पायलट और अन्य बागी विधायकों की वापसी को लेकर विरोध प्रकट करते हुए यह कह रहे हैं कि यदि बागियों को उनकी बगावत के लिए यदि कोई सजा नहीं दी जा रही तो उन्हें कांग्रेस में वापसी के लिए किसी प्रकार का इनाम भी नहीं दिया जाना चाहिए।

जोधपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने पाक विस्थापित 11 मृतकों के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। साथ ही उन्होंने जोधपुर में कोरोना संक्रमण को लेकर वर्तमान हालात की भी समीक्षा बैठक के जरिये जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

सचिन पायलट सहित अन्य बागी विधायक आज 4 चार्टर प्लेनों से जयपुर वापस लौट रहे हैं। प्रदेश में 32 दिनों चले सियासी खेल का आखिरकार रविवार को अंत हो गया और आज विधायकों की जैसलमेर में बाड़ेंबदी भी खत्म हो गई। फिलहाल उन्हें जैसलमेर से चार्टर्ड प्लेनों से जयपुर लाया गया। फिलहाल सभी मंत्रियों और विधायकों को जयपुर के किसी होटल में रखा जाएगा। 

टॅग्स :राजस्थानजयपुरअशोक गहलोतसचिन पायलटकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा