लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में सियासीः उमा भारती बोलीं- सारा संकट राहुल और प्रियंका गांधी के कारण, अपमान के साथ नीचा दिखाते हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 14, 2020 18:51 IST

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि कांग्रेस की आज जो देश में दुर्गति हो रही है, वह राहुल गांधी और उनके परिवार के कारण हो रही है। उमा भारती ने कहा कि उन्होंने कहा कि कांग्रेस का भविष्य दो भाई बहनों के हाथ में है। वह न कोई मेहनत करते है और न कहीं जाते है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के नाश की वजह राहुल और प्रियंका हैं। गांधी परिवार नौजवानों का अपमान करता आया है और उन्हें नीचा दिखाता है।सचिन, राजेश पायलट के बेटे हैं। राजेश मेरे लिए एक भाई की तरह थे और हमारे उनके परिवार से बड़े ही आत्मीय संबंध थे। भारती ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार का मौजूदा संकट गांधी परिवार की वजह से ही है।

भोपालः भाजपा नेता उमा भारती ने राजस्थान राजनीतिक संकट पर कहा कि सारा संकट राहुल गांधी और उनके खानदान के कारण है, क्योंकि वह इतना अपमान करते हैं नौजवानों का उनको इतना नीचा दिखाते हैं उनसे इतनी ईर्ष्या रखते हैं...जब तक राहुल गांधी खानदान के लोग कांग्रेस में रहेंगे कांग्रेस पाताल में चली जाएगी।

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि कांग्रेस की आज जो देश में दुर्गति हो रही है, वह राहुल गांधी और उनके परिवार के कारण हो रही है। उमा भारती ने कहा कि उन्होंने कहा कि कांग्रेस का भविष्य दो भाई बहनों के हाथ में है। वह न कोई मेहनत करते है और न कहीं जाते है।

कांग्रेस के नाश की वजह राहुल और प्रियंका हैं। गांधी परिवार नौजवानों का अपमान करता आया है और उन्हें नीचा दिखाता है। खुद काम करना नहीं चाहते हैं, दूसरों को काम करने नहीं देते, सिर्फ हंसने वाले लोगों को वो चाहते हैं।

इसलिए बुद्धिमान नेताओं को बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। उमा भारती ने कहा कि, राहुल गांधी खानदान के लोग जब तक कांग्रेस में रहेंगे, कांग्रेस पाताल में जाती रहेगी। वहीं दिग्विजय सिंह के राहुल गांधी की पार्टी संभालने की मांग को लेकर उमा भारती ने कहा कि, ये उनसे ही पूछे, जैसे गुरु वैसा चेला। ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस आभागी पार्टी है जिसने ऐसे हीरे को गंवा दिया।

सचिन पायलट के विद्रोह के लिये कांग्रेस द्वारा किया गया अपमान जिम्मेदार : उमा भारती

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती ने राजस्थान में सचिन पायलट के विद्रोह के लिये कांग्रेस पार्टी द्वारा उनके साथ किये गये अपमान को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार का मौजूदा संकट राहुल गांधी और गांधी परिवार की वजह से ही है।

भारती ने मंगलवार को अपने निवास पर मीडिया से कहा, ‘‘सचिन, राजेश पायलट के बेटे हैं। राजेश मेरे लिए एक भाई की तरह थे और हमारे उनके परिवार से बड़े ही आत्मीय संबंध थे। मुझे पता है कि वह (सचिन) कितने स्वाभिमानी परिवार का है, कैसे वह जी पाया होगा एक-डेढ़ साल, मैं समझ सकती हूं, कितना अपमान हुआ होगा उसका।’’ भारती ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार का मौजूदा संकट गांधी परिवार की वजह से ही है।

उन्होंने कहा, ‘‘ये सारा संकट राहुल गांधी और उनके खानदान के कारण है क्योंकि वह इतना अपमान करते हैं, नौजवानों का, उनको इतना नीचा दिखाते हैं, उनसे इतनी ईर्ष्या रखते हैं, खुद काम करना नहीं चाहते, मेहनत करना नहीं चाहते...।”

भाजपा नेता उमा भारती ने आगे कहा, ‘‘तेजस्वी, युवा, बुद्धिमान नेताओं को वह (गांधी परिवार) बर्दाश्त नहीं कर पाते। उनकी इतनी बेइज्जती करते हैं कि उनके सामने लड़ाई और टकराव लेने के अलावा रास्ता ही नहीं बचा।’’ उमा भारती ने कहा कि राहुल गांधी जैसे लोग कांग्रेस में रहेंगे तो कांग्रेस पाताल में चली जायेगी। इससे पहले सोमवार को भी उमा भारती ने राहुल गांधी पर कांग्रेस में युवा नेताओं को पनपने नहीं देने का आरोप लगाया था। 

टॅग्स :राजस्थानउमा भारतीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भोपालसोनिया गाँधीराहुल गांधीप्रियंका गांधीअशोक गहलोतसचिन पायलट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा