लाइव न्यूज़ :

‘अन्नपूर्णा रसोई योजना‘ का नाम बदलकर ‘इंदिरा रसोई‘ करने को लेकर भाजपा का सरकार पर हमला

By धीरेंद्र जैन | Updated: August 21, 2020 20:37 IST

राजस्थान की जनता जानती है कि प्रदेश की गहलोत सरकार पिछले डेढ़ साल में विकास के डेढ़ कदम भी नहीं चल पाई। सरकार ने इस दौरान हमारी योजनाओं के नाम बदलने  के अलावा कुछ नहीं किया। इसलिए अब जनता को निर्णय करना है कि योजनाओं के नाम बदलने वाली इस सरकार को ही बदल देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, उपनेता राजेन्द्र राठौड, विधायक कालीचरण सराफ, वासुदेव देवनानी सहित अनेक भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।सराफ ने मुख्यमंत्री पर अपनी कुर्सी बचाने के लिए योजना का नाम बदलने का आरोप लगाया। वासुदेव देवनानी ने कहा कि जनता को सौगात नहीं उसका प्रायश्चित है।

जयपुरः भाजपा शासनकाल में शुरू की गई ‘अन्नपूर्णा रसोई योजना‘ का नाम बदलकर कांग्रेस की गहलोत सरकार द्वारा ‘इंदिरा रसोई योजना‘ किये जाने से नाराज भाजपा के नेताओं ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि प्रदेश में कोई भूखा न सोए, इस नेक इरादे से भाजपा सरकार ने ‘अन्नपूर्णा रसोई योजना‘ की शुरुआत की थी।

यदि कोई इस योजना का नाम बदलकर इसका श्रेय लेना चाहता है, तो यह उसकी भूल है। राजस्थान की जनता जानती है कि प्रदेश की गहलोत सरकार पिछले डेढ़ साल में विकास के डेढ़ कदम भी नहीं चल पाई। सरकार ने इस दौरान हमारी योजनाओं के नाम बदलने  के अलावा कुछ नहीं किया। इसलिए अब जनता को निर्णय करना है कि योजनाओं के नाम बदलने वाली इस सरकार को ही बदल देंगे।वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, उपनेता राजेन्द्र राठौड, विधायक कालीचरण सराफ, वासुदेव देवनानी सहित अनेक भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सराफ ने मुख्यमंत्री पर अपनी कुर्सी बचाने के लिए योजना का नाम बदलने का आरोप लगाया। वासुदेव देवनानी ने कहा कि जनता को सौगात नहीं उसका प्रायश्चित है।वहीं सदन के उपनेता राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि प्रदेश में कोई भूखा न सोए, इस नेक इरादे से भाजपा सरकार ने ‘अन्नपूर्णा रसोई योजना‘ की शुरुआत की थी। लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस सरकार ने योजनाओं के नाम बदलने के क्रम में इस योजना का भी नाम बदलकर ‘इंदिरा रसोई योजना‘ करके इसे आरंभ किया है, जो इस बात का प्रमाण है कि इनके लिए गांधी परिवार ही सर्वोपरि है। भाजपा सरकार में हर गरीब को सहजता से भोजन मिल जाता था, लेकिन अब नये रूप में हर किसी को आसानी से भोजन मिलना संभव नहीं होगा

टॅग्स :राजस्थानजयपुरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसवसुंधरा राजेअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा जयपुर में बने जीवनसाथी, देखें वीडियो

क्राइम अलर्ट20 साल की नर्सिंग छात्रा की गला रेतकर हत्या, पिता ने कहा-महेंद्रगढ़ के उपेंद्र कुमार ने बेटी का अपहरण कर किया दुष्कर्म और लाडो को मार डाला

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

भारतMCD Bypoll Results 2025: दिल्ली के सभी 12 वार्डों के रिजल्ट अनाउंस, 7 पर बीजेपी, 3 पर AAP, कांग्रेस ने 1 वार्ड जीता

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा