लाइव न्यूज़ :

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव, वोट के लिए विधायकों को प्रलोभन का लगाया था आरोप

By धीरेंद्र जैन | Updated: June 22, 2020 21:32 IST

संयम लोढ़ा ने पूनिया के उस बयान का हवाला दिया जिसमें उन्होंने राज्यसभा चुनावों को लेकर 10 दिन तक चली कांग्रेस विधायकों की बाड़ेबंदी में 23 विधायकों को खान, रीकों में प्लाॅट और नकद देने के आरोप लगाए थे। किन-किन विधायकों से क्या क्या डील हुई इसके भी प्रमाण होने की पूनिया ने बात कही थी।

Open in App
ठळक मुद्दे निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के खिलाफ विधानसभा में विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पेश किया है।सतीश पूनिया ने दावा किया था कि राज्यसभा चुनाव में वोट के बदले 23 विधायकों की मुख्यमंत्री के साथ डील हुई थी।

जयपुरः राजस्थान में राज्यसभा चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्योरोपों और प्रतिक्रियाओं का दौर थमन का नाम ही नहीं ले रहा है। निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के खिलाफ विधानसभा में विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पेश किया है।उल्लेखनीय है कि सतीश पूनिया ने दावा किया था कि राज्यसभा चुनाव में वोट के बदले 23 विधायकों की मुख्यमंत्री के साथ डील हुई थी। संयम ने पूनिया के उस बयान का हवाला दिया जिसमें उन्होंने राज्यसभा चुनावों को लेकर 10 दिन तक चली कांग्रेस विधायकों की बाड़ेबंदी में 23 विधायकों को खान, रीकों में प्लाॅट और नकद देने के आरोप लगाए थे। किन-किन विधायकों से क्या क्या डील हुई इसके भी प्रमाण होने की पूनिया ने बात कही थी।

संयम लोढ़ा ने राज्य विधानसभा प्रक्रिया कार्य संचालन के नियम 158 के तहत इस संबंध में नोटिस दिया था। इस पर सतीश पूनिया ने पलटवार करते हुए कहा कि हमारे पास सबूत हैं, जो उचित समय पर सार्वजनिक किये जाएंगे। झालावाड़, चित्तौड़गढ़ सहित पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

राजस्थान में मौसम विभाग के अनुसार मानसून 24 जून को प्रवेष करने की संभावना है। साथ ही मौसम विभाग ने मानसून के प्रवेष के साथ ही राज्य के  झालावाड़, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर और उदयपुर आदि जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। बीते 24 घंटों में जयपुर समेत कई पूर्वी इलाकों में प्री-मानसून की बारिश हुई।

मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी जयपुर में मानसून 25-26 जून तक पहुंचने की ंभावना है। विभाग ने देष के दक्षिण-पष्चिमी राज्यों में सामान्य से 107 प्रतिषत वर्षा होने की भी संभावना जताई है।

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतसंसदकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा