लाइव न्यूज़ :

गहलोत सरकार पर भाजपा का हमला, पूनिया बोले- किसान को बिजली का करंट देकर क्यों मार रहे हो जादूगर

By धीरेंद्र जैन | Updated: September 10, 2020 21:46 IST

पूनिया ने लिखा कि कोरोना त्रासदी से भयंकर आर्थिक बोझ में दबे आमजन, व्यापारी, किसान को बिजली का करंट देकर क्यों मार रहे हो जादूगर। आपके निर्णयों से त्रस्त जनता पूछ रही है आपकी सरकार से “कब होगा न्याय“।

Open in App
ठळक मुद्देअब कांग्रेस सरकार से त्रस्त प्रदेश का हर नागरिक चीख-चीख कर पूछ रहा है कि “कब होगा न्याय“ ?विधानसभा चुनाव के दौरान “अब होगा न्याय“ का नारा देने वाली कांग्रेस आज 20 माह बाद भी हर मोर्चे पर विफल ही साबित हो रही है।टिड्डी दलों के हमले से किसानों की फसलें पूरी तरह चैपट हो गई और कांग्रेस सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी रही।

जयपुरः राजस्थान की गहलोत सरकार पर हल्ला बोलते हुए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया और राजेंद्र राठौड ने ट्विटर के जरिये राजस्थान की गहलोत सरकार को आड़े हाथों लेते हुए जमकर हमला बोला।

पूनिया ने लिखा कि कोरोना त्रासदी से भयंकर आर्थिक बोझ में दबे आमजन, व्यापारी, किसान को बिजली का करंट देकर क्यों मार रहे हो जादूगर। आपके निर्णयों से त्रस्त जनता पूछ रही है आपकी सरकार से “कब होगा न्याय“। दूसरी ओर, विधानसभा में भाजपा के उपनेता राजेंद्र राठौड़ ने ट्विटर पर लिखा कि विधानसभा चुनाव के दौरान “अब होगा न्याय“ का नारा देने वाली कांग्रेस आज 20 माह बाद भी हर मोर्चे पर विफल ही साबित हो रही है। अब कांग्रेस सरकार से त्रस्त प्रदेश का हर नागरिक चीख-चीख कर पूछ रहा है कि “कब होगा न्याय“ ?

टिड्डी दलों के हमले से किसानों की फसलें पूरी तरह चैपट हो गई और कांग्रेस सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। टिड्डी हमलों के आतंक का दंश झेलने वाला हर किसान आर्थिक सहायता को लेकर सरकार से पूछ रहा है “कब होगा न्याय“? राठौड़ ने लिखा कि कांग्रेस सरकार का जन घोषणा पत्र में बिजली दरों में बढ़ोतरी नहीं करने का वादा गलत साबित हुआ है।

कोरोना में आर्थिक संकट से जूझ रहे आमजन को राहत देने की बजाय बिजली का करंट देने वाली सरकार जवाब दें। राजस्थान में बजरी माफियाओं के आतंक के सामने पुलिस लाचार नजर आ रही है। बजरी माफिया बेखौफ होकर पुलिस व खान विभाग को खुली चुनौती दे रहे हैं। डम्पर व ट्रेक्टर से आम जनता को कुचला जा रहा है और सरकार खामोश है।

कांग्रेस सरकार का जन घोषणा पत्र में बिजली दरों में बढ़ोतरी नहीं करने का वादा कपोल कल्पित साबित हुआ है। आर्थिक संकट से जूझ रहे आमजन को राहत देने की बजाय बिजली का करंट देने वाली सरकार जवाब दें, “कब होगा न्याय“ ? राजस्थान में बजरी माफियाओं के आतंक के सामने पुलिस लाचार नजर आ रही है। बजरी माफिया बेखौफ होकर पुलिस व खान विभाग को खुली चुनौती दे रहे हैं। डम्पर व ट्रेक्टर से आम जनता को कुचला जा रहा है और सरकार खामोश है। “कब होगा न्याय“ ?सांसद और भाजपा की प्रदेश महासचिव दीया कुमारी ने भी गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए ट्विटर पर लिखा कि बिजली के बिलों में भारी बढ़ोतरी व स्कूल ड्रेस बदलना तो बस बहाना है, आमजन, किसान व औद्योगिक इकाईयों पर कोरोना महामारी के संकट के समय भी आर्थिक भार बढ़ाना है।

फसलें बर्बाद हो गईं, किसानों की कर्जमाफी नहीं हुई, नौकरियां खत्म हो गईं, उद्योगों पर संकट है, परंतु प्रदेश कांग्रेस सरकार केवल बिजली के बिलों में भारी बढ़ोतरी में लगी रही। गहलोत सरकार जवाब दे, आखिर “कब होगा न्याय“? 

टॅग्स :राजस्थानजयपुरअशोक गहलोतभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा