लाइव न्यूज़ :

जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन, कहा-समर्थक भी रहेंगे साथ

By भारती द्विवेदी | Updated: October 17, 2018 13:54 IST

मानवेंद्र ने अपने भाई भूपेन्द्र सिंह और पत्नी चित्रा सिंह के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

Open in App

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर: हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से अलग हुए राजस्थान शिव के विधायक मानवेंद्र सिंह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। विधायक मानवेंद्र सिंह ने मीडिया को खुद इस बात की जानकारी दी है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा- मैं आज सुबह ही राहुल गांधी से मिला था और उन्होंने पार्टी मेरा स्वागत किया है। मुझे विश्वास है कि मेरे समर्थक आगे भी मुझे अपना समर्थन देंगे।

बता दें कि मानवेंद्र सिंह बीजेपी के संस्थापक सदस्य रहे जसवंत सिंह के पुत्र हैं। मानवेंद्र ने अपने भाई भूपेन्द्र सिंह और पत्नी चित्रा सिंह के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। राहुल गांधी के आवास पर राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने तीनों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई है। इस मौके पर वहां राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, बाड़मेर के पूर्व सांसद हरीश चौधरी सहित भी मौजूद थे। बीजेपी की तरफ से लगातार हो रही उपेक्षा से नाराज होकर मानवेंद्र सिंह ने ये कदम उठाया है।

टॅग्स :कांग्रेसराजस्‍थान चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राजस्थानसचिन पायलट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा