लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनावः 25 लोक सभा सीटों के कारण सीएम राजे के खिलाफ मौन है केन्द्रीय भाजपा?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: November 14, 2018 12:44 IST

राजस्थान में विस चुनाव की पहली सूची जारी हुई और साफ हो गया कि राजस्थान के मामलों में सीएम वसुंधरा राजे का एकाधिकार है!

Open in App

राजस्थान की राजनीति में बतौर मुख्यमंत्री सीएम राजे ने कदम रखा, उसके बाद कोई बड़ा सियासी फैसला राजे की मर्जी के बगैर नहीं हो पाया है, चाहे राजे सत्ता में रहीं या नहीं रहीं. कभी राजे के खिलाफ दिग्गज नेता किरोड़ी लाल मीणा गए तो कभी गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया, लेकिन बात बनी नहीं. इस बार शुरूआत से ही प्रमुख नेता घनश्याम तिवाड़ी, सीएम राजे का विरोध करते रहे, परन्तु केन्द्रीय भाजपा राजे के खिलाफ कोई सियासी कदम नहीं उठा पाई. अंततः तिवाड़ी ने ही भाजपा छोड़ दी और अपनी अलग पार्टी- भावापा बना ली. अब तिवाड़ी बाहर से सीएम राजे को चुनौती दे रहे हैं, किन्तु कामयाबी कितनी मिलेगी? यह चुनावी नतीजों के बाद ही स्पष्ट होगा!

ऐसा नहीं है कि राजस्थान भाजपा में राजे के सियासी विरोधी नहीं हैं, परन्तु उनके दम पर केन्द्रीय भाजपा, सीएम राजे के खिलाफ नहीं जा सकती है, क्योंकि राजस्थान में भाजपा पर सीएम राजे की मजबूत पकड़ है और यदि वह जीतने की हालत में नहीं हों तब भी भाजपा के पास कोई बड़ा विकल्प नहीं है.

सीएम राजे के कमजोर सियासी समय में जब राजस्थान में भाजपा उपचुनाव हार गई थी, तब सीएम राजे विरोधी सक्रिय हुए थे और केन्द्रीय भाजपा का अप्रत्यक्ष समर्थन भी मिला था, किन्तु वे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी को हटाने में तो जरूर सफल रहे, पर केन्द्रीय भाजपा अपनी मर्जी का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नहीं बना पाई. विस चुनाव के पहले, मोदी तुमसे बैर नहीं, रानी तुमरी खैर नहीं जैसे नारे उछले अवश्य, लेकिन ज्यादा चल नहीं पाए.

दरअसल, केन्द्रीय भाजपा और सीएम राजे टीम के बीच इस वक्त सियासी युद्धविराम है, क्योंकि यदि केन्द्रीय भाजपा, सीएम राजे की नहीं चलने देगी तो राजस्थान की प्रादेशिक सत्ता तो जाएगी ही, लोकसभा की पच्चीस सीटों पर भी प्रश्नचिन्ह लग जाएगा?

सियासी सारांश यही है कि- भाजपा के भीतर चाहे कुछ भी चल रहा हो, परन्तु पच्चीस लोकसभा सीटों के कारण केन्द्रीय भाजपा को सीएम राजे के खिलाफ मौन रहना होगा! याद रहे, पिछले आम चुनाव- 2014 में भाजपा ने राजस्थान में 25 में से 25 सीटों पर जीत दर्ज करवाई थी, सवाल यह है कि- यदि सीएम राजे की नहीं सुनी गई तो लोकसभा चुनाव में कितनी सीटे जीत पाएगी भाजपा?

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावलोकसभा चुनाववसुंधरा राजेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा