लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनावः BJP पर बरसे सचिन पायलट, कहा- सफेद झूठ बोलने वाली है वसुंधरा सरकार

By अनुभा जैन | Updated: November 23, 2018 16:51 IST

सचिन पायलट ने कहा कि इस सरकार का इस बार जाना तय है। वसुंधरा जी ने कितने वादे किए लेकिन मुझे याद नहीं उन्होंने पांच साल में यहां के किसानों, बुजुर्गों , पानी की सिचाई की समस्या को जानने की कोशिश भी की हो।

Open in App

राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं टोंक विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी सचिन पायलट शुक्रवार को श्रीगंगानगर की अनूपगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पार्टी का प्रचार करने पहुंचे। सभा को संबोधित करते हुये पायलट ने भाजपा को सफेद झूठ बोलने वाली सरकार बताया।    सचिन पायलट ने कहा कि इस सरकार का इस बार जाना तय है। वसुंधरा जी ने कितने वादे किए लेकिन मुझे याद नहीं उन्होंने पांच साल में यहां के किसानों, बुजुर्गों , पानी की सिचाई की समस्या को जानने की कोशिश भी की हो। 

पायलट ने कहा कि भाजपा के इतने सारे नेता को राजस्थान में देखकर हैरान होता हूं। पांच साल सब कहां थे जब आंदोलन, भूख हड़ताल, किसान आत्महत्या कर रहे थे, बाढ़ आई ओले गिरे, सूखा पड़ा। कांग्रेस ने किसान की मांग को लेकर सड़कों पर आंदोलन किए। सत्ता में आने से पहले बड़े-बड़े भाषण दिए थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में गैस सिलेंडर 400 रुपए का था आज 900 रुपए हो गया है। पेट्रोल-डीजल जब 60-62 हुआ तब भाजपा ने कहा भारत बंद कर दो। मनमोहन सरकार महंगाई काबू नहीं कर सकती। अब पेट्रोल 90 रुपए पहुंचा उसका जवाब दे सरकार।    सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा सरकार ने 15 लाख नौकरियों का खोखला वादा किया था। इस समय वह कह रही है कि 44 लाख रोजगार दिए हैं। 44 लाख रोजगार का मतलब यह है कि हर विधानसभा क्षेत्र में 22 हजार लोगों को नौकरी मिली है। मैं यहां के लोगों से पूछना चाहता हूं कि क्या 22 हजार लोगों को भाजपा सरकार ने नौकरी दी है? मैंने वसुंधरा जी को बोला है कि इन 44 लाख लोगों के नाम और फोन नंबर अखबार में छाप दो। जिससे मैं फोन कर मुबारकबाद दे दूं। ये सफेद झूठ बोलने वाली सरकार है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावकांग्रेससचिन पायलटभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)वसुंधरा राजे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा