लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनाव से पहले अमित शाह को टेकने पड़े वसुंधरा राजे के सामने घुटने: सचिन पायलट

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 24, 2018 21:20 IST

सचिन पायलट ने कहा कि अप्रैल में अशोक परनामी के इस्तीफे के बाद भाजपा लंबे समय तक नया प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त नहीं कर पायी और पार्टी आलाकमान को अंतत: मुख्यमंत्री के सामने घुटने टेकने पड़े और उनकी पसंद को मानना पड़ा।

Open in App

जयपुर, 24 सितंबर (भाषा) राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने सोमवार को कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह एवं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बीच 'खिंचाव' स्पष्ट है जो एकसाथ चुनावी रैली नहीं कर रहे हैं।

पायलट ने सिरोही जिले में एक जनसभा में कहा, '‘भाजपा अध्यक्ष राज्य में आ रहे हैं और सभा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भी अपनी (राजस्थान गौरव) यात्रा में बस से जनसभाएं कर रही हैं। वे दोनों एक साथ जनसभाएं नहीं कर रहे जो उनके बीच खिंचाव को दर्शाता है।'’ 

पायलट ने कहा कि अप्रैल में अशोक परनामी के इस्तीफे के बाद भाजपा लंबे समय तक नया प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त नहीं कर पायी और पार्टी आलाकमान को अंतत: मुख्यमंत्री के सामने घुटने टेकने पड़े और उनकी पसंद को मानना पड़ा।

पायलट ने कहा कि पिछले चुनावों में जनता ने भाजपा को भारी बहुमत दिया लेकिन राजे जनादेश और जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरीं।

पायलट ने आरोप लगाया कि राजे ने युवाओं को रोजगार देने के मामले में प्रधानमंत्री को भी भ्रमित किया। 

कांग्रेस नेता ने भरोसा जताया कि राज्य में नयी सरकार कांग्रेस की बनेगी जो युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएगी तथा बेरोजगार युवाओं को कर्ज व भत्ते की व्यवस्था करेगी। 

टॅग्स :राजस्‍थान चुनावअमित शाहवसुंधरा राजेसचिन पायलट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा